Himani Sharma
रणवीर सिंह अपनी अपकमिंग मूवी 'धुरंधर' में अपने से 20 साल छोटी एक्ट्रेस सारा अर्जुन के साथ रोमांस कर रहे हैं। आज हम आपको उन स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपने से आधी उम्र की हसीनाओं संग इश्क लड़ा चुके हैं।
अमिताभ बच्चन ने 'चीनी कम' मूवी में तब्बू के साथ इश्क फिल्माया था। दोनों के बीच 30 साल का उम्र गैप था।
गोविंदा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। गोविंदा ने 'मनी है तो हनी है' में 16 साल की हंसिका मोटवानी संग रोमांस किया था।
सलमान खान ने जब सोनाक्षी सिन्हा के साथ 'दबंग' की थी तब वो 44 के थे और सोनाक्षी सिर्फ 23 की थी। दोनों के बीच 21 साल का ऐज गैप था।
'एंटरटेनमेंट' मूवी में अक्षय ने तमन्ना भाटिया संग रोमांस किया था। तमन्ना और उनके बीच 23 साल का गैप था।
अनिल कपूर ने 'नो एंट्री' में लारा दत्ता के साथ रोमांस किया था। दोनों के बीच 21 साल का ऐज गैप था।
शाहरुख खान ने 'जब तक है जान' और 'रब ने बना दी जोड़ी' में अनुष्का संग रोमांस किया। दोनों के बीच 22 साल का ऐज गैप है।
अजय देवगन का नाम भी इस लिस्ट में शुमार है। अजय ने रकुल प्रीत सिंह संग रोमांस लड़ाया था और दोनों के बीच 22 साल का ऐज गैप है।