विजय सेथुपति के 7 दमदार किरदार,  जिन्होंने मचाया तहलका

Image Credit : Google

जवान में विजय सेथुपति

7 सितंबर को रिलीज हुई फिल्म जवान में शाहरुख खान लीड रोल में हैं तो विजय सेथुपति ने विलेन का दमदार किरदार अदा किया है। इस फिल्म में उन्होंने काली का किरदार निभाया है।

Image Credit : Google

काली के किरदार में विजय छा गए हैं

जवान ने सिनेमाघरों पर आते ही धमाल मचा दिया है। फैंस तो फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहे। हर किसी को शाहरुख के साथ विजय सेथुपति के रोल ने भी बेहद इंप्रेस किया है।

Image Credit : Google

विजय की अहम फिल्में व किरदार

आज हम आपको विजय सेथुपति के कुछ ऐसे किरदारों और फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनमें उनके रोल ने सभी को हैरान कर दिया।

Image Credit : Google

'विक्रम'

इस लिस्ट में पहली फिल्म विक्रम आती है जिसमें विजय सेथुपति ने विलेन का रोल अदा किया है। इस फिल्म में उनका किरदार इतना पावरफुल था कि हीरो का किरदार फीका पड़ गया।

Image Credit : Google

'96'

'96' एक रोमांटिक फिल्म है जिसमें विजय सेथुपति के साथ तृषा कृष्णन हैं। ये फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी जिसके रोमांटिक सीन सोशल मीडिया पर छा गए थे।

Image Credit : Google

'का पाई रानी सिंघम'

बात 'का पाई रानी सिंघम' फिल्म की करें तो इसमें बेशक विजय का रोल छोटा है लेकिन इतना दमदार किरदार है कि फिल्म को आईएमडीबी पर 7.3 की रेटिंग  दी है।

Image Credit : Google

 'विक्रम वेधा'

आर माधवन और विजय सेथुपति की फिल्म 'विक्रम वेधा' में विजय ने वेधा का दमदार किरदार निभाया है जो एक हत्यारा और स्मगलर है। फिल्म को आईएमडीबी पर 8.2 की रेटिंग  दी है।

Image Credit : Google

'सुपर डीलक्स'

 विजय की एक्टिंग की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। साल 2019 में आई फिल्म 'सुपर डीलक्स' में विजय ने ट्रांसजेंडर महिला का किरदार निभाया था। इस रोल में उन्होंने जान डाल दी थी। 

Image Credit : Google

योगा करती हैं श्वेता 'धर्मा दुरई'

विजय सेथुपति और तमन्ना भाटिया की फिल्म 'धर्मा दुरई' में विजय ने एक डॉक्टर का किरदार निभाया है। फिल्म में उनके इस रोल ने उसे हिट बना दिया।

Image Credit : Google