Himani Sharma

Udaipur Files से पहले विवादों में छाईं ये 7 बॉलीवुड फिल्में

विजय राज की अपकमिंग मूवी 'उदयपुर फाइल्स' विवादों में छाई हुई है। मूवी में एक दर्जी की हत्या को दिखाया गया है। वहीं कुछ समुदाय के लोगों ने इस फिल्म पर बैन लगाने की मांग की है। ये पहली बार नहीं है जब किसी मूवी पर रिलीज से पहले बवाल हुआ है इससे पहले भी कई मूवीज विवादों में छा चुकी हैं। तो चलिए आपको बताते हैं उन 7 मूवीज के बारे में जो रिलीज से पहले विवादों में रहीं।  

कंगना रनौत की इस साल रिलीज हुई इस मूवी पर काफी विवाद रहा। इस पर ऐतिहासिक तथ्यों के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा था।

Emergency

प्रतीक गांधी और पत्रलेखा की ये फिल्म भी ट्रेलर के रिलीज होने के बाद से ही विवादों में आ गई थी। 

Phule

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की इस मूवी पर भी काफी बवाल हुआ है। मेकर्स ने इसका नाम तक बदल दिया था। 

Padmaavat

सनी देओल की ये मूवी 6 साल बाद रिलीज हुई थी। इसमें बाबरी मस्जिद की घटना दिखाने पर विवाद गहराया था। 

Mohalla Assi

रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा की ये मूवी भी रिलीज से पहले विवादों में रही। इस पर ऐतिहासिक तथ्यों के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा था। 

Bajirao Mastani

आमिर खान की पीके भी रिलीज से पहले विवादों में छाई रही थी। इस मूवी पर आरोप था कि इसमें हिंदू देवी-देवताओं का मजाक बनाया गया है। 

PK

कोंकणा सेन शर्मा और रत्ना पाठक शाह की इस मूवी पर भी विवाद हुआ था। इस मूवी को सेंसर बोर्ड ने सर्टिफिकेट देने से इनकार कर दिया था। 

Lipstick Under My Burkha