---विज्ञापन---

Viral Video: सुनीता बेबी ने स्टेज पर किया जमकर डांस, वीडियो ने मचाया तहलका

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन हरियाणवी डांसर के वीडियो वायरल होते देखे जाते हैं। वहीं, उनके वीडियोज को यूजर्स का काफी ज्यादा प्यार भी मिलता है, साथ ही ये वीडियोज काफी सुर्खियां भी बटोरते हैं। जिसमें सुनीता बेबी का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में बना हुआ है। सुनीता बेबी की अदाएं देख हर […]

Edited By : Ojaswi Tripathi | Updated: Dec 16, 2022 11:41
Share :
सुनीता बेबी का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचाते देखा जा रहा है।

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन हरियाणवी डांसर के वीडियो वायरल होते देखे जाते हैं। वहीं, उनके वीडियोज को यूजर्स का काफी ज्यादा प्यार भी मिलता है, साथ ही ये वीडियोज काफी सुर्खियां भी बटोरते हैं। जिसमें सुनीता बेबी का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में बना हुआ है। सुनीता बेबी की अदाएं देख हर कोई पानी-पानी हो जाता है। साथ ही उनके लटके-झटके सभी को हैरान कर देते हैं।

और पढ़िए –Kitne Jhoothe Song: अक्षरा सिंह ने करण खन्ना संग फरमाया रोमांस, वीडियो देख फैंस हुए पानी-पानी

सुनिता बेबी ने स्टेज पर लगाए ठुमके

सुनीता बेबी का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचाते देखा जा रहा है। इस वीडियो में सुनीता बेबी लटके-झटकों से हर किसी के पसीने छुड़ा रही हैं। वीडियो में डांसर ने लाल रंग का सूट पहना है जिसमें वो कहर बरपाती दिखाई दे रही हैं। बता दें, सुनिता बेबी वीडियो में हरियाणवी गाने पर जबरदस्त ठुमके लगाकर गर्दा उड़ाते नजर आ रही हैं। वहां मौजूद लोगों को सुनिता बेबी का ये डांस इतना पसंद आ रहा है कि वो अपने आप को डांस करते हुए रोक नहीं पा रहे हैं।

और पढ़िए –Viral Video: मोनालिसा और दिव्या अग्रवाल के बीच कांटे की टक्कर, देखें वीडियो

सुनिता बेबी ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका

वीडियो में एक के बाद एक मूव्स कर सुनिता बेबी ने हर किसी को अपना दीवाना बना लिया है। वहीं डांसर अपनी हर वीडियो में ऐसे ही कमरतोड़ डांस करते देखी जाती हैं। इस वीडियो की बात करें तो monu Nk desi Jaat अपने यूट्यूब चैनल पर इसे अपलोड किया है। अब तक सुनीता बेबी के वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और ये आंकड़ा लगातार बढ़ते जा रहा है। साथ ही ये अब सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर भी शेयर किया जा रहा है।

यहाँ पढ़िए  भोजपुरी से  जुड़ी​​​​  ख़बरें

First published on: Dec 07, 2022 05:46 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.