Wednesday, 17 April, 2024

---विज्ञापन---

Viral Video: पिया से खफा हुईं आर.सी उपाध्याय, डांस कर कही मन की बात

Viral Video: आर.सी उपाध्याय की गिनती इस समय हरियाणवी डांसर के लिस्ट में सबसे ऊपर की जाती है। आर.सी जब भी स्टेज पर आती हैं तो लोगों के दिलों की धड़कने तेज हो जाती हैं। लोगों को डांसर के ठुमके इतने ज्यादा पसंद हैं कि एक बार में ही वो उनके फैन हो जाते हैं। […]

Edited By : Ojaswi Tripathi | Updated: Dec 1, 2022 17:26
Share :
डांसिंग सेंसेशन के ठुमकों को देख वहां मौजूद फैंस के अंदर भी काफी जोश भर गया है।

Viral Video: आर.सी उपाध्याय की गिनती इस समय हरियाणवी डांसर के लिस्ट में सबसे ऊपर की जाती है। आर.सी जब भी स्टेज पर आती हैं तो लोगों के दिलों की धड़कने तेज हो जाती हैं। लोगों को डांसर के ठुमके इतने ज्यादा पसंद हैं कि एक बार में ही वो उनके फैन हो जाते हैं। आर.सी उपाध्याय का डांस अब हर जगह वायरल होते देखा जाता है। एक बार फिर आर.सी का डांस लोगों को उनपर मर मिटने के लिए मजबूर कर रहा है।

आर.सी ने वीडियो में बिखेरा कयामत

वायरल हो रहे इस वीडियो में आर.सी उपाध्याय (RC Upadhyay) ‘कोको कोलो लायो’ (coco colo) गाने पर जबरदस्त डांस करती दिखाई दे रही हैं। डांसिंग सेंसेशन के ठुमकों को देख वहां मौजूद फैंस के अंदर भी काफी जोश भर गया है। वीडियो में डांसर ने ऑरेंज रंग का सूट पहना हुआ है। जिसमें वो कयामत बिखेर रही हैं। आर.सी स्टजे पर इतना जबरदस्त डांस कर रही हैं जिसे देख वहां मौजूद लोग अपना दिल हार रहे हैं।

आर.सी ने डांस कर दिखाया जलवा

वहां मौजूद हर किसी की निगाहें आर सी के ऊपर से नहीं हट रही थी। बता दें, ये डांस वीडियो अब यूट्यूब पर खूब ट्रेंड कर रहा है। वहीं फैंस को आर सी का ये अंदाज भी खूब पसंद आ रहा है। इस वीडियो को यूट्यूब पर KP STUDIO नाम के चैनल पर अपलोड किया गया है। अभी तक इस वीडियो पर 66k से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं और वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं।

 

First published on: Dec 01, 2022 05:26 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.