Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

Viral Video: गोरी नागोरी का दिखा ग्लैमरस अंदाज, एक्सप्रेशन देख घायल हुए यूजर्स

Viral Video: बिग बॉस-16 की कंटेस्टेंट रह चुकीं गोरी नागोरी आए दिन चर्चा का विषय बनी हुई हैं। गोरी नागोरी कुछ न कुछ ऐसा कर ही देती हैं जिससे वो अपने फैंस का मन मचला सकें। राजस्थान की डांसर अब लाखों लोगों की दिलों की धड़कन बन गई हैं। वहीं गोरी नागोरी के सोशल मीडिया […]

Edited By : Ojaswi Tripathi | Updated: Nov 30, 2022 13:37
Share :
गोरी नागोरी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जो तुरंत सुर्खियों का हिस्सा बन गया है।

Viral Video: बिग बॉस-16 की कंटेस्टेंट रह चुकीं गोरी नागोरी आए दिन चर्चा का विषय बनी हुई हैं। गोरी नागोरी कुछ न कुछ ऐसा कर ही देती हैं जिससे वो अपने फैंस का मन मचला सकें। राजस्थान की डांसर अब लाखों लोगों की दिलों की धड़कन बन गई हैं। वहीं गोरी नागोरी के सोशल मीडिया पर भी काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है, जिसके लिए अब वो भी कुछ न कुछ ऐसा पोस्ट कर ही देती है जिसे देख फैंस का मन मचल उठता है।

गोरी नागोरी ने धड़काया फैंस का दिल

गोरी नागोरी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जो तुरंत सुर्खियों का हिस्सा बन गया है। वीडियो में एक्ट्रेस ब्लैक शॉट ड्रेस में नजर आ रही हैं। जिसमें वो कहर बरपाती देखी जा रही हैं। एक्ट्रेस अपने इस वीडियो में ‘जी नहीं करदा’ (Jee nii karda) गाने पर जबरदस्त एक्सप्रेशन दे रही हैं, जो लोगों को मदहोश कर रहा है। साथ ही उनका अंदाज देख हर किसी का दिल धड़क उठ रहा है।

फैंस ने किया डांसर के वीडियो पर जमकर कमेंट

डांसर का ये अंदाज लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि हर किसी की नजरें उनसे हट नहीं रही हैं। गोरी नागोरी ने वीडियो शेयर कर कैप्शन में इमोजी शेयर की है। अभी तक एक्ट्रेस के इस वीडियो पर 27,673 लाइक्स आ चुके हैं और ये लगातार बढ़ाते जा रहे हैं। आपको बता दें, गोरी नागोरी हमेशा ही अपने कमरतोड़ डांस से लोगों को घायल करने में आगे रहती हैं।

First published on: Nov 30, 2022 01:37 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.