Thursday, 25 April, 2024

---विज्ञापन---

Viral Video: अक्षरा सिंह बनीं लैला, हसीना का अंदाज देख फैंस की बढ़ी हार्टबीट

Viral Video: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सुपरस्टार अक्षरा सिंह का नाम आज हर जगह छाया हुआ है। एक्ट्रेस की हर एक अदा पर फैंस दिल हारने के लिए तैयार बैठे रहते हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस काफी पॉपुलर हैं। अक्षरा सिंह के हर एक मूव्स का फैंस को काफी बेसबरी से इंतजार रहता […]

Edited By : Ojaswi Tripathi | Updated: Dec 6, 2022 15:58
Share :
अक्षरा सिंह ने अपने ऑफिशीयल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो काफी ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही हैं।

Viral Video: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सुपरस्टार अक्षरा सिंह का नाम आज हर जगह छाया हुआ है। एक्ट्रेस की हर एक अदा पर फैंस दिल हारने के लिए तैयार बैठे रहते हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस काफी पॉपुलर हैं। अक्षरा सिंह के हर एक मूव्स का फैंस को काफी बेसबरी से इंतजार रहता है और हसीना भी अपने चाहने वालों के लिए आए दिन पोस्ट शेयर कर उनका हार्टबीट बढ़ाने में आगे रहती हैं।

और पढ़िएAkshara singh: अक्षरा सिंह ने किया अपने नए गाने ‘पिया के झुलुफिया’ का ऐलान, इस दिन होगा रिलीज

अक्षरा सिंह ने फैंस का किया हाल बेहाल

अक्षरा सिंह ने अपने ऑफिशीयल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो काफी ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही हैं। वीडियो में एक्ट्रेस रेड कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं। जिसमें वो कहर बरपा रही हैं और इसके साथ अक्षरा ने ड्रेस की मैचिंग ज्वैलरी भी कैरी की है। अक्षरा का ये वीडियो अपलोड होने के साथ ही सुर्खियों का हिस्सा बन गया है। वीडियो में एक्ट्रेस ‘टिप-टिप बरसा पानी’ (Tip-Tip Barsaa paani) गाने पर जबरदस्त जलवा बिखेर रही हैं।

और पढ़िएViral Video: प्रियंका पंडित ने पिया को दिखाए तेवर, बोलीं- ‘नहीं करते तुमसे प्यार’

एक्ट्रेस की अदाओं ने फैंस के छूटे पसीने

एक्ट्रेस अपने इस वीडियो में ऐसी अदाएं दे रही है जिसे देख लोगों के पसीने छूट रहे हैं। अक्षरा ने इस वीडियो को शेयर कर कैप्शन में लिखा- ‘Stay tuned coming soon #laahelaahe’। फैंस को ये वीडियो इतनी पसंद आ रही है कि वो लगातार इसपर लाइक कर रहे हैं अभी तक इस वीडियो पर 27,200 लाइक्स आ चुके हैं। वहीं यूजर्स वीडियो पर कमेंट कर एक्ट्रेस की तारीफों के पुल बांध रहे हैं।

यहाँ पढ़िए  भोजपुरी से  जुड़ी​​​​  ख़बरें

First published on: Dec 01, 2022 12:16 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.