---विज्ञापन---

Video: अल्लू अर्जुन ने बेटी अरहा संग गणेश विसर्जन में किया जबरदस्त डांस, देखें

Video: साउथ सिनेमा की सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) आज सिनेमा जगत के बड़े एक्टर्स में शुमार हैं। नो सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। वहीं अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो बेटी अल्लू अरहा (Allu Arha) संग डांस करते हुए नजर आ रहे है। ये वीडियो गणेश विसर्जन का है […]

Edited By : Neelu Sharma | Updated: Sep 6, 2022 12:57
Share :

Video: साउथ सिनेमा की सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) आज सिनेमा जगत के बड़े एक्टर्स में शुमार हैं। नो सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। वहीं अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो बेटी अल्लू अरहा (Allu Arha) संग डांस करते हुए नजर आ रहे है। ये वीडियो गणेश विसर्जन का है जिसमें अल्लू अर्जुन अपनी बेटी अल्लू अरहा (Allu Arjun And Allu Arha Dance Video) के साथ जमकर डांस कर रहे हैं।

यहाँ पढ़िए  श्रुति हासन ने गैरेज में किया अतरंगी डांस, यूजर बोला- ‘आप ऐसी क्यों हैं?’

गणपति विसर्जन में पहुंचे अल्लू अर्जुन

इस वीडियो को अल्लू अर्जुन (Allu Arjun Post) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जिसमें आप देख सकते हैं कि उन्होंने बेटी अरहा को गोदी में ले रखा है और वो जबरदस्त डांस करते हुए दिख रही है। वहीं इसमें लुक की बात करें तो, अल्लू अर्जुन ब्लैक लुक में नजर आ रहे हैं। वहीं उनकी बेटी पिंक ड्रेस में बेहद क्यूट लग रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए अल्लू अर्जुन ने कैप्श में, ‘गणपति बप्पा मोरया।’ लिखा।

बेटी अरहा संग किया जबरदस्त डांस

महज कुछ ही देर में ये वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया जिसपर फैंस ने दिल खोल कर प्यार लुटाया। एक यूजर ने कमेंट करते हुए ‘सुपर’ लिखा तो वहीं एक अन्य यूजर ने पिता-पुत्री की जोड़ी पर प्यार बरसाया। फैंस इस वीडियो को जमकर लाइक कर रहे है और शेयर कर रहे हैं। बता दें, अल्लू अर्जुन की बेटी अभी छोटी है लेकिन वो सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं और उनकी फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है।

यहाँ पढ़िए ‘पीएस-1’ से शोभिता धूलिपाला का लुक आउट, दिखा रॉयल अंदाज

इस फिल्म में दिखेंगे ‘पुष्पा’ स्टार

अल्लू अर्जुन के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वो जल्द ही ‘पुष्पा-2’ में नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन सुकुमार करेंगे जिसमें उनके साथ रश्मिका मंदाना और फहद फासिल भी अहम रोल में दिखाई देंगे। वहीं फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इतना ही नहीं अल्लू अर्जुन के बॉलीवुड में भी डेब्यू करने की उम्मीद है और वो कुछ दिनों पहले मुंबई भी आए थे।

यहाँ पढ़िए  टॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें

 Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: Sep 06, 2022 11:15 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.