TV Actress: टीवी की गोपी बहू बन कर घर-घर एक अलग पहचान बनाने वाली देवोलीना भट्टाचार्य एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. टीवी से दूर हो चुकी एक्ट्रेस देवोलीना अक्सर ही अपने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. अब हाल ही में देवोलीना ने नई तस्वीरें शेयर कीं, जिसे देखकर उनके फैंस भड़क गए हैं. चलिए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है.
दरअसल देवोलीना भट्टाचार्य ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर कीं. इन तस्वीरों में देवोलीना अपने पति शाहनवाज और बेटे के साथ इफ्तारी करते हुए दिखाई दे रही हैं. टेबल पर शेक, फल और पराठे रखे हुए दिख रहे हैं. इन तस्वीरों के साथ में देवोलीना ने कैप्शन में लिखा, 'यह रमजान कुछ अलग सा लग रहा है. मैं और ज्यादा प्यार और साथ महसूस कर रही हूं.' इन तस्वीरों में देवोलीना ने टी-शर्ट पहनी है और दूसरी तस्वीर में वह स्लीवलेस ड्रेस में है. कुछ यूजर्स देवोलीना के कपड़े पहनने और बैठने के तरीके को देखकर भड़क गए. अधिक जानकारी के लिए E24 की ये वीडियो देखें…
---विज्ञापन---
---विज्ञापन---