Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

Sunita Baby Viral Video: सुनीता बेबी ने भरी सभा में उछाला दुपट्टा, लोगों के छूटे पसीने

Sunita Baby Viral Video: हरियाणवी डांसर्स इन दिनों तेजी से सोशल मीडिया पर छा रही हैं। खासकर अगर बात करें सिंगर सुनीता बेबी (Sunita Baby) की तो वो भी इन दिनों लोगों के दिलों पर राज करती नजर आ रही हैं। इनके लटके-झटके फैंस को नाचने पर मजबूर कर देते हैं, वहीं सुनीता को सोशल […]

Edited By : Ojaswi Tripathi | Updated: Sep 29, 2022 18:02
Share :
इस बीच सुनीता बेबी का एक और डांस वीडियो सोशल मीडिया पर गदर मचा रहा है जिसे लोग बार-बार देख रहे हैं।

Sunita Baby Viral Video: हरियाणवी डांसर्स इन दिनों तेजी से सोशल मीडिया पर छा रही हैं। खासकर अगर बात करें सिंगर सुनीता बेबी (Sunita Baby) की तो वो भी इन दिनों लोगों के दिलों पर राज करती नजर आ रही हैं। इनके लटके-झटके फैंस को नाचने पर मजबूर कर देते हैं, वहीं सुनीता को सोशल मीडिया पर खूब प्यार भी मिलता है।

सुनीता बेबी ने डांस से मचाया गदर

सुनीता बेबी को स्टेज पर परफॉर्म करता देखना अब लोगों के लिए एक सपने की तरह हो गया है। लोग अब सुनीता को दूसरी हरियाणवी क्वीन भी मानने लगे हैं। यही वजह है कि सुनीता बेबी (Sunita Baby Dance Video) के डांस वीडियो यूट्यूब पर आते ही वायरल हो जाते है। इस बीच सुनीता बेबी का एक और डांस वीडियो सोशल मीडिया पर गदर मचा रहा है जिसे लोग बार-बार देख रहे हैं। सुनीता बेबी इस वीडियो में ‘गोरे तन से सरकता जाए’ (Gore tan se sarakta Jaye) गानें पर डांस कर रही हैं, जिसमें वो रंग का सूट पहनकर जबरदस्त डांस करती हुई नजर आ रही हैं।

डांस के मूव्स देख लोगों ने मचाया शोर

इस वीडियो में देख सकते हैं कि, सुनीता बेबी (Sunita Baby Dance) किस तरह धमाकेदार डांस कर रही हैं और उनके ठुमकों को देखने के लिए आस-पास कुछ लोग भी बैठे हैं। इतना ही नहीं लोग सुनीता के हर एक डांस मूव पर शोर भी मचा रहे हैं।

वीडियो को मिले लाखों व्यूज

इस वीडियो की बात करें तो अब तक सुनीता बेबी के वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और ये आंकड़े लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। वहीं Saini Ji Real Dance ने अपने यूट्यूब चैनल पर सुनीता बेबी के इस वीडियो को पब्लिश किया है।

First published on: Sep 29, 2022 05:54 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.