Sapna Choudhary Stage Show Video Viral: मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि सपना के साथ एक स्टेज शो के दौरान बदसलूकी की गई और उन पर पत्थर फेंके गए हैं। दर्शकों के इस रवैये से एक्ट्रेस काफी नाराज नजर आई।
सपना के साथ हुई बदसलूकी
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में सपना चौधरी को डांस करते देख दर्शक अपना आपा खो देते हैं और स्टेज पर पानी की बोतल फेंकते नजर आ रहे हैं। दर्शकों का यह रवैया देख सपना चौधरी अपनी परफॉर्मेंस के बीच में ही छोड़ते हुए स्टेज से चली जाती हैं। जिसके बाद शो को बंद कर दिया जाता है।
दर्शकों के अंदर सपना का अलग ही क्रेज होता है। यही कारण है कि सपना चौधरी का जहां भी स्टेज शो होता है, वहां लाखों की संख्या में लोग आ जाते हैं। यही इस बार भी हुआ है सपना का एक कार्यक्रम में काफी संख्या में लोग आए हुए थे। लेकिन लोगों ने डांस का लुफ्त उठाने के बजाय हंगामा करने लगे और सपना पर पत्थर और पानी की बोतलें फेंकने लगे। दर्शकों के इस रवैये से सपना काफी नाराज हुईं और स्टेज शो के बीच से ही चली गईं।
सपना के डांस के दीवाने हैं लोग
अब जाहिर सी बात है सपना दर्शकों के इस तरह के हरकत से नाराज क्यों न हों। सपना कितने लोगों को अपने डांस से दीवाना बना देती हैं। उनके डांस को देख लोग थिरकने से अपने आप को रोक नहीं पाते हैं। एक्ट्रेस का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैलता है। दर्शक उनके डांस को खूब पसंद करते हैं। इसके अलावा सपना बॉलीवुड में भी एंट्री कर चुकी हैं।