सोशल मीडिया पर हर किसी का ध्यान खींच रहा है सलमान खान का यह लेटेस्ट वीडियो। वीडियो में अभिनेता दर्द और गम में डूबे नजर आए। उनके चेहरे पर छाई खामोशी उनके दिल का दर्द साफ बयां कर रही थी। मंगलवार का दिन खान परिवार के लिए ऐसी खबर लेकर आया, जिसने पूरे परिवार को शोक में डुबो दिया। दरअसल, सलमान खान ने अपने एक करीबी फैमिली फ्रेंड को खो दिया है। जानकारी के मुताबिक, सलमान के पारिवारिक मित्र कुमुद राणे का निधन हो गया है। यह दुखद खबर मिलते ही जैसे सलमान की भावनाओं का बांध टूट गया। यह बात किसी से छिपी नहीं है कि सलमान सिर्फ अपने परिवार ही नहीं, बल्कि अपने करीबी दोस्तों पर भी जान छिड़कते हैं। बीते महीने ही अपने करीबी दोस्त सुशील कुमार को खो चुके सलमान को अब एक और बड़ा झटका लगा है। कुमुद राणे के निधन से अभिनेता को गहरा सदमा पहुंचा है।

जैसे ही यह मनहूस खबर सलमान तक पहुंची, वह खुद को रोक नहीं पाए और तुरंत कुमुद राणे के अंतिम संस्कार में पहुंच गए। इस दौरान शेरा भाईजान की ढाल बनकर उनके साथ नजर आए। अपने दोस्त के निधन का गहरा दुख सलमान के मायूस चेहरे पर साफ दिखाई दे रहा था सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सलमान खान श्मशान घाट से बाहर निकलते हुए बेहद उदास नजर आए। उनकी आंखों और चेहरे पर गम साफ झलक रहा था। हमेशा मजबूत और बेफिक्र नजर आने वाले सलमान इस बार भीतर से टूटे हुए दिखाई दिए।

---विज्ञापन---