Arjun Tendulkar and Sania Wedding: क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के घर में इन दिनों जश्न का माहौल है. सचिन और अंजलि तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर जल्द ही अपनी मंगेतर सानिया चंडोक के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक 5 मार्च को अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंध जाएंगे. इनकी शादी के फंक्शन 3 मार्च से शुरू होने जा रहे हैं. इसी के साथ अर्जुन और सानिया का वेडिंग काउंटडाउन शुरू हो गया है और नई बहू के स्वागत के लिए सचिन तेंदुलकर के 100 करोड़ के बंगले दुल्हन की तरह से सजाया गया है.

सोशल मीडिया पर सचिन तेंदुलकर के बंगले की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें क्रिकेटर का बंगला फूलों से सजा नजर आ रहा है. बंगले की अलग-अलग बालकनी को फूलों से सजाया गया है. इसके एंट्री गेट को भी फूलों के तोरण से सजाया गया है. घर के बाहर लाइट्स लगाने का काम भी चल रहा है. है.अधिक जानकारी के लिए E24 की ये वीडियो देखें…

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---