Wednesday, 24 April, 2024

---विज्ञापन---

Runjhun Song Out: हिना खान-शहीर शेख का गाना ‘रुनझुन’ आउट, केमेस्ट्री पर फिदा फैंस

ShaHina Song Runjhun Out: छोटे पर्दे के दो बेस्टफ्रेंड और मोस्ट चहीती जोड़ी हिना खान (Hina Khan) और शहीर शेख (Shaheer Sheikh) बीते कई दिनों से अपने अपकमिंग म्यूजिक एल्बम रुनझुन (Runjhun) को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में बने हुए थे। वहीं, अब जोड़ी के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। रुनझुन सॉन्ग आउट […]

Edited By : Rupali Rama | Updated: Aug 25, 2022 13:39
Share :

ShaHina Song Runjhun Out: छोटे पर्दे के दो बेस्टफ्रेंड और मोस्ट चहीती जोड़ी हिना खान (Hina Khan) और शहीर शेख (Shaheer Sheikh) बीते कई दिनों से अपने अपकमिंग म्यूजिक एल्बम रुनझुन (Runjhun) को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में बने हुए थे। वहीं, अब जोड़ी के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। रुनझुन सॉन्ग आउट (Runjhun Song Out) हो चुका है। साथ ही इसे चंद मिनटों के अंदर हजारों लाइक्स मिल चुके हैं।

गाने में हिना और शहीर की हॉट केमिस्ट्री

दरअसल कुछ देर पहले ही हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो (Hina Khan Video) शेयर किया है। साथ ही इसके कैप्शन के जरिए उन्होंने गाने के आउट होने की जानकारी दी है। बरसात में भीगती हिना, शहीर की बाहों में लिपटी हुई नजर आई हैं। दोनों की हॉट केमेस्ट्री फैंस को काफी पसंद आ रही है, और लोग कमेंट सेक्शन में #शाहिना लिखते हुए दोनों की तारीफ करते देखे जा रहे हैं।

केमेस्ट्री पर फिदा फैंस ने यूं किया रिएक्ट

हिना के पोस्ट पर यूजर्स ताबड़तोड़ रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘बहुत उत्सुक’। तो दूसरे ने लिखा, ‘सिजलिंग हॉट’। वहीं, तीसरे ने लिखा, ‘आप दोनों से नजरें नहीं हटा सकते’। बरहाल यूजर्स पिछले काफी समय से कयास लगा रहे हैं कि ये दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, हिना और शहीर ने ऐसी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है।

First published on: Aug 25, 2022 01:39 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.