TrendingBigg Boss 19

---Advertisement---

‘सौभाग्य प्राप्त हुआ…’ रवि दुबे और सरगुन मेहता ने सुनाई खुशखबरी

Ravi Dubey and Sargun Mehta: टीवी की फेमस जोड़ी रवि दुबे और सरगुन मेहता ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ एक खुशखबरी शेयर की है, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें इस जिंदगी में नया सौभाग्य प्राप्त हुआ है। अधिक जानकारी के लिए E24 का ये वीडियो देखें…

Ravi Dubey and Sargun Mehta: टीवी की पॉपुलर जोड़ी रवि दुबे और सरगुन मेहता एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार ये कपल पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में है। सरगुन मेहता और रवि दुबे के लिए एक खुशखबरी आई है, जिसको लेकर कपल काफी खुश है और खुद को सौभाग्यशाली मान रहा है। दरअसल, रवि दुबे और सरगुन मेहता अपने नए घर में शिफ्ट हो गए हैं। रवि और सरगुन ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर कर खुलासा किया है। इस पोस्ट में उन्होंने बताया वह अपने नए घर में बेहद खुश हैं। उन्होंने अपने नए घर का नाम 'सौभाग्य' रखा है।

बता दें कि सरगुन और रवि ने अपनी पोस्ट में बताया कि वे इस पल का इंतजार बहुत लंबे अरसे से कर रहे थे, जो आखिरकार खत्म हो गया। उन्हें अपने सपनों के घर का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। अधिक जानकारी के लिए E24 का ये वीडियो देखें…


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.