Rakhi Sawant VS Sherlyn Chopra: ‘बिग बॉस 16’ में साजिद खान (Sajid Khan) की एंट्री से जमकर विवाद बना हुआ हैं। साजिद खान पर यौन शोषण का आरोप लगाने के वाली एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने अब राखी सावंत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दोनों के बीच जुबानी जंग जारी है। राखी और शर्लिन एक-दूसरे पर जमकर कीचड़ उछाल रहे हैं और एक-दूसरे को खुब भला-बुरा कह रही हैं।
हाल ही में शर्लिन चोपड़ा ने साजिद खान के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। हालांकि, शर्लिन और साजिद के मामले के बीच में राखी सावंत कूद पड़ी हैं। इसके बाद और दोनों के बीच कैट फाइट लगातार नए रंग में दिख रही है।
शर्लिन ने राखी को कहा- भिखमंगी
शर्लिन चोपड़ा ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें राखी सावंत को खूब सुनाती नजर आ रही हैं। वीडियो में शर्लिन ने राखी का मजाक बनाते हुए कहा है, ‘शर्लिन चोपड़ा का अश्लील वीडियो ये है। अरे गटर माउथ पॉटी माउथ, चुड़ैल भिखमंगी, घिनौनी, अश्लील औरत, जाओ मुंबई क्राइम ब्रांच पर जाओ, महाराष्ट्र साइबर सेल पर जाओ, पूछो कि क्या शर्लिन चोपड़ा ने आपको अपनी पूरी जानकारी दी? वो बताएंगे, हां पूरी जानकारी दी।
हमारी लड़ाई यौन शोषण/यौन शोषण करने वालों के ख़िलाफ़ है।
न्याय की गुहार लगाने का हमारा संवैधानिक हक़ है। ये हक़ हमसे कोई भी छीन नहीं सकता है।
ये बात हमारे आरोपियों की बहनें सुन लें और समझ लें।
Nudity ≠ Consent
वस्त्रहीन होना रज़ामंदी नहीं है। @Dev_Fadnavis @CPMumbaiPolice pic.twitter.com/kkS544zAMC— Sherlyn Chopra (शर्लिन चोपड़ा)🇮🇳 (@SherlynChopra) November 7, 2022
शर्लिन आगे कहती है ऐसी कोई जानकारी नहीं है जो मैंने उनको न बताया हो। अबे क्या करेगी तू नौटंकी, तू एक्सपोज करेगी। एक्सपोज करने का इतना ही शौक है तो जा अपने भाई राज कुंद्रा को जाकर एक्सपोज कर, पॉर्नोग्राफी का बादशाह बना बैठा है। साजिद खान को एक्सपोज कर, मीटू आरोपी कहीं का। कैसी घिनौनी औरत है ये औरत जात पर धब्बा है। यहां हम सब मिलकर बोल रहे हैं कि इंसाफ चाहिए हमको। वो बोल रही है कि आर्टिस्ट है तो ये टॉमी गिरी क्यों कर रही है। इसकी जरूरत ही क्या है, बदजात कहीं की भिखमंगी।’
शर्लिन ने राखी के खिलाफ दर्ज कराई FIR
हाल ही में एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने अपने एफआईआर की कॉपी ट्वीट की हैं। जिसके तहत उन्होंने राखी के खिलाफ आईपीसी की धारा 499 (मानहानि), 500 (मानहानि के लिए सजा), 509 (शब्द, इशारे या कृत्य से महिलाओं की अस्मिता का अपमान) और 503 (आपराधिक इरादा) के अंतर्गत शिकायत दर्ज कराई है। यह शिकायत जुहू पुलिस स्टेशन में दर्ज हुई है। इसी के साथ एक्ट्रेस ने लिखा कि ”नौटंकीबाज राखी सावंत तैयार हो जाए गिरफ्तार होने के लिए।
Nov 3, 2022 के दिन मैं ने जुहू पुलिस ठाने में गटर माउत राखी सावंत के ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज की।
और आज मैंने अंबोली और ओशिवारा पुलिस ठाने में भी पॉटी माउत के ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज की।
शिकायत में इन धाराओं का ज़िक्र है-
354
354A
499
500
509
503
IT ACT 67A (Sec 4)#Justice for #women pic.twitter.com/Jrl76thJii— Sherlyn Chopra (शर्लिन चोपड़ा)🇮🇳 (@SherlynChopra) November 7, 2022
हाल ही में शर्लिन चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड करते हुए कहा था- ‘जब जब कोई यौन शोषण के खिलाफ आवाज उठाता है, गेंडी सावंत यौन शोषण का विरोध करने वालों का विरोध करके कहती है कि यौन शोषण करने वाले कोई और नहीं बल्कि उसके भाई हैं। आप समझ सकते हैं कि उसकी मानसिकता कितनी घिनौनी है!’