Priyanka Pandit Dance Video: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की पसंदीदा एक्ट्रेस प्रियंका पंडित अपनी एक्सप्रेशन के लिए हमेशा ही सुर्खियों में बनीं रहती हैं। इतना ही नहीं प्रियंका पंडित की एक्टिंग इतनी जोरदार है कि कोई भी एक बार में उनका दीवाना हो जाता है। वहीं, एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में प्रियंका पंडित ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें प्रियंका पंडित की अदाएं देखते ही बनता है।
ये भी देखें
- Aamrapali dubey video: आम्रपाली दुबे ने सिखाया जिंदगी का सही मतलब, बोलीं- ‘लंबे रास्तों को मुस्कुरा कर पार करो’
- Rani Chatterjee Video: रानी चटर्जी का दिखा दिलकश अंदाज, बोलीं- ‘दिल लगी के सिवा किया भी है क्या’
Priyanka Pandit ने साड़ी में बिखेरा जलवा
प्रियंका पंडित (Priyanka Pandit) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें एक्ट्रेस ने नीले रंग का आउटफिट कैरी किया है। इस आउटफिट में प्रियंका बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। साथ ही वो ऐसे कमर मटका रही हैं जिसे देख फैंस के पसीने छूट रहे हैं। इस वीडियो में एक्ट्रेस ‘जुल्फिया ए बालम’ (Jhulufiya Ae Balam) गाने पर जबरदस्त ठुमके लगाती देखी जा रही हैं। साथ ही वीडियो में एक्ट्रेस की अदाएं देखकर नजरें हटाना बेहद मुश्किल हो रहा है।
Priyanka Pandit के वीडियो पर फैंस ने किया जमकर कमेंट
प्रियंका पंडित (Priyanka Pandit) ने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा- ‘Chumma chahi’। प्रियंका पंडित (Priyanka Pandit) की इस वीडियो पर अभी तक 4,197 लाइक्स आ चुके हैं। साथ ही फैंस को ये वीडियो इतनी पसंद आ रही है कि वो कमेंट किए बिना रुक नहीं रहे हैं। किसी ने कमेंट कर प्रियंका की साड़ी की तारीफ की है तो किसी ने एक्ट्रेस को क्यूट बोला है। साथ ही लोगों ने कमेंट बॉक्स में इमोजी भी सेंड किया है।
यहाँ पढ़िए – भोजपुरी से जुड़ी ख़बरें