Priyanka Pandit Dance Video: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस प्रियंका पंडित (Priyanka Pandit) हमेशा ही अपनी अदाओं के चलते सुर्खियां बटोरती रहती हैं। एक्ट्रेस जब ठुमके लगाती हैं तो अच्छे-अच्छों की बोलती बंद हो जाती है। इतना ही नहीं, प्रियंका पंडित (Priyanka Pandit) अपने काम को लेकर भी लोगों का दिल जीतने में आगे रहती हैं। बता दें, एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर भी काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है और प्रियंका पंडित अपने पोस्ट शेयर कर हर बार इंटरनेट का तापमान बढ़ाती रहती हैं।
Priyanka Pandit के वीडियो ने मचाई सनसनी
हाल ही में प्रियंका पंडित (Priyanka Pandit) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट (Instagram account) पर वीडियो शेयर किया है जो सनसनी मचा रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस पीले और गुलाबी रंग के सूट नजर आ रही हैं। प्रियंका अपने इस लुक में इतनी खूबसूरत लग रही हैं कि हर कोई उन पर मर मिटने को तैयार हो रहा है।
Priyanka Pandit के एक्सप्रेशन पर फैंस हुए मदहोश
प्रियंका पंडित इस वीडियो में ‘हमऊ जवान बानी तुहू जवान मजा लूटा’ (Hamahu Jawan Bani Tuhu Jawan Maja Luta) गाने पर जबरदस्त ठुमके लगा रही हैं। साथ ही इतने कातिलाना एक्सप्रेशन दे रही हैं जिसे देख फैंस मदहोश हो रहे हैं। एक्ट्रेस के लटके-झटके देख कोई भी उनसे नजरें नहीं हटा पा रहा है। प्रियंका ने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा- ‘Rajaji’। फैंस उनकी इस वीडियो पर लगातार प्यार बरसा रहे हैं।
एक्ट्रेस की वीडियो पर यूजर्स ने किया जोरदार कमेंट
बता दें, अभी तक इस वीडियो पर 2,862 लाइक्स आ चुके हैं। साथ ही यूजर्स इस पर धड़ाधड़ कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- ‘बहुत ही सुंदर’। दूसरे ने कमेंट कर लिखा- ‘आए हाए’। इतना ही कई लोगों ने उनके डांस की भी तारीफ की है।