Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

Pranjal Dahiya Video: प्रांजल दहिया का दिखा चुलबुला अंदाज, खूबसूरती देख फैंस हार बैठे दिल

Pranjal Dahiya Video: प्रांजल दहिया अपनी अदाओं से हमेशा ही लोगों को अपना दीवाना बना लेती हैं। एक्ट्रेस का जलवा इतना कातिलाना होता है कि हर कोई उनपर मर मिटने के लिए तैयार रहता है। सोशल मीडिया पर वीडियोज बनाकर प्रांजल दहिया की पॉपुलैरिटी और भी ज्यादा बढ़ गई है। प्रांजल दहिया के वीडियोज हमेशा […]

Edited By : Ojaswi Tripathi | Updated: Oct 11, 2022 14:15
Share :
प्रांजल दहिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जो चर्चा का विषय बन रहा है।

Pranjal Dahiya Video: प्रांजल दहिया अपनी अदाओं से हमेशा ही लोगों को अपना दीवाना बना लेती हैं। एक्ट्रेस का जलवा इतना कातिलाना होता है कि हर कोई उनपर मर मिटने के लिए तैयार रहता है। सोशल मीडिया पर वीडियोज बनाकर प्रांजल दहिया की पॉपुलैरिटी और भी ज्यादा बढ़ गई है। प्रांजल दहिया के वीडियोज हमेशा ही चर्चा का विषय बने रहते हैं। जिसमें डांसर अपनी जबरदस्त अदाओं से सभी के होश उड़ाने में हर बार आगे रहती हैं। वहीं, एक बार फिर एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया का तापमान बढ़ाते नजर आ रहा है।

प्रांजल दहिया ने अपनी अदाओं से लोगों को किया घायल

प्रांजल दहिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जो चर्चा का विषय बन रहा है। वीडियो अपलोड होने के कुछ वक्त में ये आग की तरह फैलता नजर आ रहा है। वीडियो में देसी गर्ल अपनी अदाओं से लोगों की बोलती बंद करते देखी जा रही हैं। प्रांजल इस वीडियो में ‘4×4 (feat. Ashu Twinkle)’ गाने पर लोगों के होश उड़ा रही हैं।

एक्ट्रेस ने कैरी किया सिंपल लुक

इस वीडियो में प्रांजल दहिया ने ब्लैक कलर का आउटफिट कैरी किया है। जिसके साथ उन्होंने झुमका पहना है। एक्ट्रेस अपने इस लुक में काफी सिंपल लग रही हैं। इस सिंपल लुक में भी एक्ट्रेस कयामत बरसा रही हैं। वीडियो के साथ एक्ट्रेस ने ब्लैक हार्ट इमोजी शेयर की है। बता दें, देसी गर्ल के इस वीडियो पर 122,806 लाइक्स आ चुके हैं। साथ ही यूजर्स वीडियो पर कमेंट कर एक्ट्रेस की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। किसी ने कमेंट में ‘क्यूट’ लिखा है तो किसी ने ‘क्वीन’। इतना ही नहीं एक यूजर ने कमेंट में फायर और हार्ट वाले इमोजी भी शेयर किया है।

First published on: Oct 11, 2022 02:15 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.