Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

Pranjal Dahiya Video: प्रांजल दहिया बनीं बदमाश, बोलीं- ‘शराफत से जीने नहीं देती दुनिया’

Pranjal Dahiya Video: हरियाणा की सुपरस्टार और बेहतरीन डांसर प्रांजल दहिया आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। प्रांजल अपने ठुमकों से हर किसी को अपना दिवाना बना लेती हैं। सोशल मीडिया पर वीडियोज बनाकर प्रांजल दहिया की पॉपुलैरिटी और भी ज्यादा बढ़ गई है। प्रांजल दहिया के वीडियोज हमेशा ही चर्चा का विषय बने […]

Edited By : Ojaswi Tripathi | Updated: Sep 24, 2022 15:03
Share :
प्रांजल दहिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जो आग की तरह फैलता नजर आ रहा है।

Pranjal Dahiya Video: हरियाणा की सुपरस्टार और बेहतरीन डांसर प्रांजल दहिया आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। प्रांजल अपने ठुमकों से हर किसी को अपना दिवाना बना लेती हैं। सोशल मीडिया पर वीडियोज बनाकर प्रांजल दहिया की पॉपुलैरिटी और भी ज्यादा बढ़ गई है। प्रांजल दहिया के वीडियोज हमेशा ही चर्चा का विषय बने रहते हैं। जिसमें डांसर अपनी जबरदस्त अदाओं से सभी के होश उड़ाने में हर बार आगे रहती हैं। वहीं, एक बार फिर एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया का तापमान बढ़ाते नजर आ रहा है।

प्रांजल दहिया ने अपनी अदाओं से लोगों को किया घायल

प्रांजल दहिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जो आग की तरह फैलता नजर आ रहा है। वीडियो अपलोड होने के कुछ वक्त में ही ये सुर्खियों में छा गया है। वीडियो में देसी गर्ल अपनी अदाओं से लोगों की बोलती बंद करते देखी जा रही हैं। प्रांजल इस वीडियो में ‘बदमाश’ (Badmaash) गाने पर लोगों के होश उड़ा रही हैं। वहीं, एक्ट्रेस का खुमार फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है और उनका कातिलाना अंदाज देखने के बाद लोग उन्हे बार-बार देख रहे हैं।

एक्ट्रेस ने कैरी किया सिंपल लुक

इस वीडियो में प्रांजल दहिया ने ग्रीन आउटफिट कैरी किया है। जिसके साथ उन्होंने छोटी सी ईयररिंग पहनी है। एक्ट्रेस अपने इस लुक में काफी सिंपल लग रही हैं। इस सिंपल लुक में भी एक्ट्रेस कयामत बरसा रही हैं। वीडियो के साथ एक्ट्रेस ने फायर इमोजी शेयर की है। बता दें, देसी गर्ल के इस वीडियो पर 56,516 लाइक्स आ चुके हैं। साथ ही यूजर्स वीडियो पर कमेंट कर एक्ट्रेस की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। किसी ने कमेंट में ‘क्यूट’ लिखा है तो किसी ने ‘क्वीन’। इतना ही नहीं एक यूजर ने कमेंट में फायर और हार्ट वाले इमोजी भी शेयर किया है।

First published on: Sep 24, 2022 03:03 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.