Tuesday, 9 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Shefali Jariwala की बरसी से पहले रात के अंधेरे में श्मशान घाट पहुंचे Parag Tyagi,आत्माओं से की बात !

'कांटा लगा गर्ल' शेफाली जरीवाला अब सिर्फ यादों में बस गई हैं। बीते साल 27 जून को 42 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट के कारण उनका निधन हो गया था। पूरी तरह फिट और स्वस्थ नजर आने वाली शेफाली के अचानक दुनिया छोड़ जाने की खबर ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया था। लोगों के लिए इस दुखद खबर पर यकीन कर पाना बेहद मुश्किल था। अब शेफाली को इस दुनिया से गए लगभग एक साल पूरा होने वाला है। इसी बीच उनके पति और टीवी अभिनेता पराग त्यागी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। वजह है उनका श्मशान घाट पहुंचना, वहां सुकून और शांति तलाशना और आत्माओं की मौजूदगी को महसूस करने की बात करना। यह किसी से छिपा नहीं है कि शेफाली की मौत का गहरा सदमा पराग त्यागी को लगा था। इस दुख से उबरने में उन्हें काफी समय लगा। अपनी पत्नी के चेहरे का टैटू सीने पर बनवाने वाले पराग अक्सर इंटरव्यू और पॉडकास्ट में शेफाली की मौजूदगी को लेकर ऐसे खुलासे करते हैं, जिन्हें सुनकर लोग हैरान रह जाते हैं।

Edited By : Indu Jaivariya | Updated: Jun 9, 2026 17:36
Share :
shefali parag

‘कांटा लगा गर्ल’ शेफाली जरीवाला अब सिर्फ यादों में बस गई हैं। बीते साल 27 जून को 42 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट के कारण उनका निधन हो गया था। पूरी तरह फिट और स्वस्थ नजर आने वाली शेफाली के अचानक दुनिया छोड़ जाने की खबर ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया था। लोगों के लिए इस दुखद खबर पर यकीन कर पाना बेहद मुश्किल था। अब शेफाली को इस दुनिया से गए लगभग एक साल पूरा होने वाला है। इसी बीच उनके पति और टीवी अभिनेता पराग त्यागी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। वजह है उनका श्मशान घाट पहुंचना, वहां सुकून और शांति तलाशना और आत्माओं की मौजूदगी को महसूस करने की बात करना। यह किसी से छिपा नहीं है कि शेफाली की मौत का गहरा सदमा पराग त्यागी को लगा था। इस दुख से उबरने में उन्हें काफी समय लगा। अपनी पत्नी के चेहरे का टैटू सीने पर बनवाने वाले पराग अक्सर इंटरव्यू और पॉडकास्ट में शेफाली की मौजूदगी को लेकर ऐसे खुलासे करते हैं, जिन्हें सुनकर लोग हैरान रह जाते हैं।

इस बार तो पराग आधी रात को श्मशान घाट ही पहुंच गए। इसका वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है। दरअसल, शेफाली के निधन के बाद पराग ने उनकी याद में एक यूट्यूब चैनल शुरू किया है, जिसके जरिए वह अपने फैंस से जुड़े रहते हैं। हाल ही में वह अपने होमटाउन मोदीनगर के एक श्मशान घाट पहुंचे। कॉपीराइट कारणों की वजह से हम आपको वह वीडियो नहीं दिखा सकते, लेकिन तस्वीरों के जरिए पूरा माजरा जरूर बताएंगे।

---विज्ञापन---
First published on: Jun 09, 2026 05:36 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola