TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Viral Dance Video: पाकिस्तानी लड़की का बवाल डांस, वीडियो देख बुजुर्ग भी झूमने पर मजबूर

Viral Dance Video: सोशल मीडिया पर एक डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में एक लड़की लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) के लोकप्रिय गाना ‘मेरा दिल यह पुकारे’ पर जमकर ठुमके लगाती नजर आ रही है। वहीं आस-पास कई महिलाएं बैठी हुई हैं और डांस का लुत्फ उठा रही हैं। लोग इस वीडियो […]

एक वीडियो ने पाकिस्तानी लड़की आयसा की चमका दी किस्मत, इंस्टाग्राम पर बढ़े 3 लाख फॉलोअर्स
Viral Dance Video: सोशल मीडिया पर एक डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में एक लड़की लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) के लोकप्रिय गाना 'मेरा दिल यह पुकारे' पर जमकर ठुमके लगाती नजर आ रही है। वहीं आस-पास कई महिलाएं बैठी हुई हैं और डांस का लुत्फ उठा रही हैं। लोग इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं।

डांस कर रही महिला कौन है?

आपको बता दें कि वीडियो (Video) में डांस कर रही महिला पाकिस्तानी है। जिसका नाम मानो है और वह लता मंगेशकर के गाने पर जबरदस्त डांस कर रही है। इसे देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि यह वीडियो किसी शादी के कार्यक्रम का है। इस वीडियो को कई बार शेयर भी किया गया है। लोग पाकिस्तानी महिला के डांस को खूब पसंद कर रहे हैं।

फिल्म नागिन का है गाना

यह गाना 1954 में आई फिल्म नागिन (Nagin) का है। इस गाने को तब भी काफी पसंद किया गया था। यह गाना वैजयंती माला, प्रदीप कुमार, जीवन और मुबारक सुलोचना पर फिल्माया गया था। पहले यह वीडियो टिक टॉक पर अपलोड किया गया था। इसके बाद इसे इंस्टाग्राम (Instagram) पर अपलोड किया गया है। महिला को ग्रीन कलर का कुर्ता पजामा पहनकर डांस करते हुए देखा जा सकता है।

डांस पर फिदा हुए लोग

वीडियो में देखा जा सकता है कि वहां कई महिलाएं मौजूद हैं और सभी डांस को एन्जॉय कर रहे हैं। पाकिस्तानी महिला के इस शानदार डांस को देख सभी अपना दिल हार बैठे हैं। वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं।  एक यूजर ने डांस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'कई बार देख चुका हूं फिर भी मन नहीं भरता।' दूसरे ने लिखा, 'पता नहीं क्यों लेकिन मैं इसे बार-बार देख रहा हूं।' एक और यूजर ने लिखा, 'बहुत पसंद आया।'

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.