Nick Jonas and Priyanka Chopra: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी एक्शन थ्रिलर फिल्म 'द बल्फ' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है. इसी फिल्म का 17 फरवरी को लॉस एंजेलस में प्रीमियर आयोजित किया गया था, जहां प्रियंका अपने पति निक जोनस के साथ पहुंची. इस प्रीमियर में प्रियंका और निक को हाथों में हाथ डाले रेड कारपेट पर देखा गया. अब इस इवेंट से कई वीडियोस और फोटोस इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं. इन्हीं में से कुछ वीडियो में निक अपनी पत्नी प्रियंका के कपड़ों को संभालते और ठीक करते हुए नजर आ रहे हैं.
वीडियो में प्रियंका और निक दोनों की जोड़ी काफी शानदार लग रही है. इसी बीच प्रियंका चोपड़ा ने कुछ ऐसा किया जिससे फैंस के होश उड़ गए. बता दें कि प्रियंका की हॉलीवुड फिल्म 'द ब्लफ' को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. अधिक जानकारी के लिए E24 की ये वीडियो देखें…
---विज्ञापन---
---विज्ञापन---