Thursday, 18 April, 2024

---विज्ञापन---

Neha Malik Video: नेहा मलिक ने दुबई की सड़कों पर दिखाई अदाएं, वीडियो ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

Neha Malik Video: नेहा मलिक (Neha Malik) अपने ग्लैमरस लुक के चलते आए दिन लाइमलाइट में बनी रहती हैं। इतना ही नहीं, एक्ट्रेस अपने काम से भी लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। बता दें, नेहा मलिक (Neha Malik) इन दिनों अपने स्टनिंग पोस्ट्स से सोशल मीडिया का तापमान बढ़ा रही […]

Edited By : Ojaswi Tripathi | Updated: Nov 5, 2022 16:36
Share :
नेहा मलिक (Neha Malik) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है।

Neha Malik Video: नेहा मलिक (Neha Malik) अपने ग्लैमरस लुक के चलते आए दिन लाइमलाइट में बनी रहती हैं। इतना ही नहीं, एक्ट्रेस अपने काम से भी लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। बता दें, नेहा मलिक (Neha Malik) इन दिनों अपने स्टनिंग पोस्ट्स से सोशल मीडिया का तापमान बढ़ा रही हैं। इसी कड़ी में एक्ट्रेस का लेटेस्ट वीडियो (Neha Malik Video) भी सामने आते ही इंटरनेट जगत पर छा गया है, जिसमें नेहा वॉक करते हॉट पोज दे रही हैं।

और पढ़िएMonalisa Video: पंजाबी कुड़ी बन मोनालिसा ने लगाए ठुमके, दिखाई गजब की अदाएं

Neha Malik के लुक ने लोगों को बनाया दीवाना

नेहा मलिक (Neha Malik) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने ग्लैमरस लुक कैरी किया है। ये वीडियो उन्होंने दुबई की सड़कों पर शूट किया है। एक्ट्रेस का ये लुक देख हर कोई उनका दीवाना हो रहा है। साथ ही उनके खुले बाल लोगों को घायल कर रहे हैं। इस वीडियो में नेहा मलिक के एक्सप्रेशन इतने लाजवाब हैं कि लोगों की निगाहें उन पर से नहीं हट रही है। एक्ट्रेस का वॉक लोगों के दिलों पर कहर बरपा रहा है।

और पढ़िएAkshara Singh Video: डांस करते-करते अक्षरा सिंह हुईं बेकाबू, फैंस बोले- ‘साड़ी संभालो’

एक्ट्रेस के वीडियो ने लोगों को किया पागल

नेहा मलिक (Neha Malik) वीडियो में ‘बीबा’ (BIBA) गाने पर फैंस को मदहोश करती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने क्लिप को शेयर कर कैप्शन में लिखा- ‘Kar bethi sajna bharosa tere pyar te’। वहीं, भोजपुरी एक्ट्रेस का ये लेटेस्ट पोस्ट सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसे लोग लाइक कर बेहतरीन रिएक्शन दे रहे हैं। अभी तक इस वीडियो पर 18,192 लाइक्स आ चुके हैं। साथ ही यूजर्स वीडियो पर कमेंट कर नेहा मलिक के अदाओं की तारीफ कर रहे हैं।

यहाँ पढ़िए  भोजपुरी से  जुड़ी​​​​  ख़बरें

First published on: Nov 05, 2022 03:56 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.