Neha Bhasin Video: बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर सिंगर नेहा भसीन (Neha Bhasin) अक्सर अपनी बोल्ड अदाओं की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। पिछले हफ्ते ही उन्होंने अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है। इसी बीच नेहा भसीन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा है। इस वीडियो में नेहा अपनी अदाओं से लोगों को घायल कर रही हैं।
दरअसल, नेहा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक सुपर सिजलिंग वीडियो (Neha Bhasin Instagram) शेयर किया है, जिसमें वो ब्लू बिकिनी में कहर ढाती नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि वो ब्लू कलर की स्ट्रिप्ड बिकिनी के साथ पिंक टिंटेड शेड और पिंक स्लिपर्स पहनी हैं। इसके अलावा उन्होंने चेहरे पर कोई मेकअप भी नहीं किया है।
नेहा का हॉट अवतार
नेहा द्वारा यह वीडियो अपलोड करते ही सोशल मीडिया पर छा गया। फैंस उनको इस अवतार में देख फिदा हो गए हैं। वीडियो में नेहा भसीन (Neha Bhasin Bikini Video) को अपनी टोंड को फ्लॉन्ट करने के साथ ही बालों से खेलते हुए और इठलाते हुए भी देखा जा सकता है। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘सोकिंग इन द सन देन बैक इन द ग्रिंड।’
वहीं इस वीडियो के अलावा नेहा भसीन ने अपनी कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं, जिसमें वो एक से बढ़कर एक किलर पोज देती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में भी वो बिकनी पहनी नजर आ रही हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए नेहा ने कैप्शन दिया, ‘मेरे बारे में तुम्हारी राय ये तय नहीं करेगी कि मैं कौन हूं।’
सिंगर के इन तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। नेहा भसीन द्वारा ये तस्वीरें शेयर करते ही वायरल हो गई। नेहा के बोल्डनेस अवतार को देखने के बाद लोगों का पसीने छूट रहे हैं। फैंस उनपर से अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे हैं।