---विज्ञापन---

Neha Bhasin Troll: बिकिनी पहनने पर ट्रोल हुईं नेहा भसीन, लोगों ने जमकर सुनाई खरी खोटी

Neha Bhasin Troll: बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा भसीन (Neha Bhasin) अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। नेहा आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। जिसे फैंस भी खूब पसंद करते हैं। लेकिन इस बार उनको ट्रोल्स का सामना करना पड़ रहा है। और […]

Edited By : Sumit Kumar | Updated: Nov 29, 2022 11:50
Share :
बिकिनी पहनने पर ट्रोल हुईं नेहा भसीन, लोगों ने जमकर सुनाई खरी खोटी

Neha Bhasin Troll: बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा भसीन (Neha Bhasin) अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। नेहा आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। जिसे फैंस भी खूब पसंद करते हैं। लेकिन इस बार उनको ट्रोल्स का सामना करना पड़ रहा है।

और पढ़िएIbrahim Ali Khan: काजोल के साथ बॉलीवुड डेब्यू करेंगे सैफ अली खान के लाडले इब्राहिम, पढ़ें पूरी डिटेल

बिकिनी में नजर आईं नेहा भसीन

दरअसल, नेहा भसीन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वो बिकिनी लुक में नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि वो अपने घर में वॉक करती दिख रही हैं और बिकिनी लुक फ्लॉन्ट कर रही हैं। इस वीडियो के अलावा नेहा ने इसी लुक में कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं।

उनका ये वीडियो और तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसके चलते एक बार फिर नेहा भसीन सुर्खियों में आ गई हैं। लोग उन्हें इस वीडियो के लिए जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

और पढ़िएHBD Shaheen Bhatt: आलिया भट्ट ने खास अंदाज में दी बहन शाहीन को बर्थडे की बधाई, बोलीं- ‘मैं आपको एक घंटे में…

लोगों के निशाने पर आईं नेहा भसीन

नेहा भसीन के इस पोस्ट पर लोग उन्हें खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘बस यही रह गया है करने को, काम तो कुछ है नहीं करने के लिए।’ एक दूसरे यूजर ने कमेंट किया, ‘एक सस्ती वाली साड़ी भी पहन लेती तो देखने लायक होता..लाइक के लिए कुछ भी, शर्म नाम कोई चीज ही नहीं है।’ इसी तरह एक दूसरे यूजर ने नेहा को सलाह देते हुए लिखा, ‘सिंगर को ये सब सूट नहीं करता है।’

 

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

First published on: Nov 28, 2022 08:44 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.