---विज्ञापन---

Neelam Giri Video: नीलम गिरी ने किया प्यार का इजहार, फैंस बोले- ‘गजब’

Neelam Giri Video: भोजपुरी सिनेमा की कातिलाना एक्ट्रेस नीलम गिरी (Neelam Giri) अपनी अदाओं और जबरदस्त मूव्स के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस के एक्सप्रेशन का हर कोई दीवाना है। वहीं नीलम गिरी की वीडियोज सोशल मीडिया पर आते ही छा जाते हैं और अब नीलम गिरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से […]

Edited By : Ojaswi Tripathi | Updated: Sep 27, 2022 12:36
Share :
नीलम गिरी ने इस वीडियो को अपने ऑफिशीयल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में एक्ट्रेस नीले कलर की कुर्ती में कहर बरपा रही हैं।

Neelam Giri Video: भोजपुरी सिनेमा की कातिलाना एक्ट्रेस नीलम गिरी (Neelam Giri) अपनी अदाओं और जबरदस्त मूव्स के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस के एक्सप्रेशन का हर कोई दीवाना है। वहीं नीलम गिरी की वीडियोज सोशल मीडिया पर आते ही छा जाते हैं और अब नीलम गिरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे लोग बार-बार देखने पर मजबूर हो रहे हैं।

ये भी देखें   

Neelam Giri ने साड़ी में बरपाया कहर

नीलम गिरी ने इस वीडियो को अपने ऑफिशीयल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में एक्ट्रेस नीले कलर की कुर्ती में कहर बरपा रही हैं। साथ ही उनके एक्सप्रेशन ने सभी के होश उड़ा दिए हैं। वीडियो में एक्ट्रेस ‘तेरा नशा’ (Tera Nasha) पर नजरों से खेलती देखी जा रही हैं। वीडियो देख ऐसा लग रहा है कि ये नीलम गिरी किसी से अपने मन की बात बोल रही हैं। साथ ही गाना इतना मजेदार है कि फैंस इस पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

एक्ट्रेस की वीडियो ने बटोरी सुर्खियां

ये वीडियो अपलोड होने के साथ ही सुर्खियों में छा गया है। वीडियो को देख हर कोई बस नीलम गिरी का दिवाना हो गया है। उनकी अदाएं इतनी कातिलाना है कि सभी के पसीने छूट जा रहे हैं। वीडियो पर अभी तक 14,141 लाइक्स आ चुके हैं। साथ ही फैंस इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- बवाल तो वहीं कई लोगों ने फायर और हार्ट वाली इमोजी भी शेयर की है। आपको बता दें, नीलम गिरी की हर वीडियो अपलोड होते ही चर्चा का हिस्सा बन जाती है।

यहाँ पढ़िए  भोजपुरी से  जुड़ी​​​​  ख़बरें

First published on: Sep 27, 2022 11:41 AM