Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

Namrata Malla Video: क्रॉप टॉप पहन नम्रता मल्ला ने दिखाए कातिल मूव्स, अंदाज देख थम जाएंगी सांसे

Namrata Malla Video: भोजपुरी सिनेमा की हसीना नम्रता मल्ला आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस का अंदाज फैंस को मदहोश कर देता है। साथ ही एक्ट्रेस हमेशा ही अपने सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और अपने फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस के पसीने छुड़ा देती हैं। एक बार फिर एक्ट्रेस ने […]

Edited By : Ojaswi Tripathi | Updated: Oct 11, 2022 15:47
Share :
नम्रता मल्ला ने अपने ऑफिशीयल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है।

Namrata Malla Video: भोजपुरी सिनेमा की हसीना नम्रता मल्ला आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस का अंदाज फैंस को मदहोश कर देता है। साथ ही एक्ट्रेस हमेशा ही अपने सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और अपने फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस के पसीने छुड़ा देती हैं। एक बार फिर एक्ट्रेस ने अपने एक वीडियो शेयर की है जो लोगों को बेहद पसंद आ रही है।

नम्रता मल्ला ने फैंस के दिलों पर बरपाया कहर

नम्रता मल्ला ने अपने ऑफिशीयल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में एक्ट्रेस ब्लू कलर के क्रॉप टॉप और जीन्स में नजर आ रही हैं। जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, एक्ट्रेस का आई मेकअप और खुले बाल फैंस के दिलों पर कहर बरपा रहे हैं। नम्रता का वीडियो क्लिप सामने आते ही सुर्खियों में छा गया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस ‘पैसा’ (Paisa) गाने पर कमर मटकाती दिखाई दे रही हैं।

एक्ट्रेस की वीडियो पर फैंस के आ रहे बेजोड़ रिएक्शन

साथ ही फैंस इस वीडियो की काफी तारीफ कर रहे हैं। नम्रता का वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। क्लिप के सामने आने के कुछ ही देर के अंदर इसे हजारों लाइक्स मिल चुके हैं, साथ ही लाइक का सिलसिला तेजी से आगे बढ़ रहा है। एक्ट्रेस के वीडियो पर फैंस बेजोड़ रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है, झक्कास तो कुछ ने हार्ट इमोजीस शेयर की है।

First published on: Oct 11, 2022 03:47 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.