---विज्ञापन---

MS Dhoni Dance: धोनी और हार्दिक पांड्या का बवाल डांस, ईशान किशन ने भी मचाया तहलका, देखें Video

MS Dhoni Dance: मैदान पर अपने बल्लों से गर्दा मचाने वाले भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और हार्दिक पांड्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में दोनों बॉलीवुड गानों पर जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं। क्रिकेटर के इस डांस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे […]

Edited By : Sumit Kumar | Updated: Nov 30, 2022 13:21
Share :
MS Dhoni Dance

MS Dhoni Dance: मैदान पर अपने बल्लों से गर्दा मचाने वाले भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और हार्दिक पांड्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में दोनों बॉलीवुड गानों पर जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं। क्रिकेटर के इस डांस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और अपना प्यार लुटा रहे हैं।

और पढ़िएKashmir Files Controversy: IFFI के जूरी हेड नदव लैपिड का बड़ा बयान, अनुपम खेर ने किया पलटवार

धोनी और हार्दिक पांड्या का डांस वीडियो वायरल

दरअसल, इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो छाया हुआ है। वीडियो में देखा जा सकता है कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के साथ कई अन्य क्रिकेटर डांस कर रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी के साथ वायरल हो रही इस वीडियो में दिग्गज क्रिकेटर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya), ईशान किशन और मशहूर सिंगर रैपर (Badshah) भी दिखाई दे रहे हैं। धोनी और पांड्या बॉलीवुड सुपरस्टार शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की ‘आर राजकुमार’ फिल्म के फेमस सॉन्ग ‘गंदी बात’ (Gandi Baat Song) पर मदहोश होकर डांस कर रहे हैं।

धोनी का डांस देख फैंस फिदा

महेंद्र सिंह धोनी हाल ही में दुबई में दिग्गज ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या के साथ एक पार्टी में शामिल हुए। इस पार्टी में माही ने जमकर एन्जॉय किया। इसी बीच धोना का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया। फैंस इस वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

और पढ़िएVicky Kaushal Video: एयरपोर्ट में स्पॉट हुए विक्की कौशल, अंदाज देख फैंस बोले-‘गोविंदा आला रे’

बादशाह संग माही ने मचाया धमाल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक अन्य वीडियो में आप देख सकते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) फेमस रैपर और सिंगर बादशाह (Badshah) के साथ मिलकर ‘लड़की पागल’ गाने पर फुल एन्जॉय करते दिख रहे हैं। इसके अलावा बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ के फेमस पार्टी सॉन्ग ‘दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड’ पर धोनी (Dhoni), हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya), क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya) और भारतीय क्रिकेट टीम के विकेट कीपर बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) अपने शानदार डांस से लोगों का दिल जीत रहे हैं।

 

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

First published on: Nov 29, 2022 01:24 PM