Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

Mera Dil Ye Pukare Aaja Viral Girl: एक वीडियो ने पाकिस्तानी लड़की आयसा की चमका दी किस्मत, इंस्टाग्राम पर बढ़े 3 लाख फॉलोअर्स

Mera Dil Ye Pukare Aaja Viral Girl: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो खूब वायरल (Viral Video) हो रही है। हो सकता है ये वीडियो आपके पास भी पहुंचा हो और नहीं तो आपने इस वीडियो को कहीं न कहीं जरूर देखा होगा। जी हां हम बात कर रहे हैं वही पाकिस्तानी लड़की कि […]

Edited By : Sumit Kumar | Updated: Nov 29, 2022 13:14
Share :
एक वीडियो ने पाकिस्तानी लड़की आयसा की चमका दी किस्मत, इंस्टाग्राम पर बढ़े 3 लाख फॉलोअर्स

Mera Dil Ye Pukare Aaja Viral Girl: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो खूब वायरल (Viral Video) हो रही है। हो सकता है ये वीडियो आपके पास भी पहुंचा हो और नहीं तो आपने इस वीडियो को कहीं न कहीं जरूर देखा होगा। जी हां हम बात कर रहे हैं वही पाकिस्तानी लड़की कि जिसने लता मंगेशकर के गाना ‘मेरा दिल ये पुकारे’ (Mera Dil Ye Pukare Aaja) पर डांस कर वायरल हो गई है। अब इस लड़की ने एक बड़ा खुलासा किया है, जिसे आप सुनकर हैरान नहीं तो सोशल मीडिया का पावर तो जान ही जाएंगे। तो चलिए जानते हैं आखिर इस लड़की ने ऐसा क्या कह दिया है।

दरअसल, पाकिस्तानी लड़की आयशा ने एक चैनल को इंटरव्यू दिया है। इंटरव्यू में उन्होंने जानकारी दी है कि उनके सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद तीन लाख से ज्यादा फॉलोअर्स बढ़े हैं। अब तो आप जान ही गए होंगे कि आज के जमाने में सोशल मीडिया का कितना महत्व और आपके लिए कितना फायदेमंद है।

और पढ़िएKaran Kundra-Tejasswi Prakash Video: तेजस्वी का प्यार देख करण कुंद्रा हुए इमोशनल, वीडियो वायरल

रातों-रात वायरल हुईं आयसा

इंटरव्यू के दौरान आयसा बताती हैं कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि वो रातों-रात वायरल हो जाएंगी। लेकिन ये सोशल मीडिया का पावर ही है कि आयशा का एक वीडियो वायरल हुई और वो फेमस हो गईं। दरअसल, आयसा अपनी दोस्त की शादी में पहुंची थीं, वहीं उन्होंने लता मंगेशकर के गाने पर डांस किया। बाद वो अपनी वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया। फिर क्या था देखते ही देखते उनका यह वीडियो आग की तरह फैल गया। लोग उनकी वीडियो को बार-बार देख रहे हैं और जमकर कमेंट कर रहे हैं।

आयशा के टिक टॉक पर हैं 175000 से ज्यादा फॉलोअर्स

आयशा ने इंटरव्यू में बाताती हैं कि यह वीडियो वायरल होने के बाद इंस्टाग्राम पर उनके तीन लाख से ज्यादा फॉलोअर्स बढ़े हैं। इसके अलावा आयशा जानकारी देती हैं कि टिकटॉक अकाउंट पर भी उनके 175000 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

और पढ़िएजापान की लड़कियों  ने Kala Chashma” गाने पर जमकर लगाए ठुमके, देखें Video

दोस्त की शादी में आयसा की थीं डांस

इंटरव्यू में आयशा आगे बताती हैं कि वह अपने दोस्त की शादी में डांस करना चाहती थी। इसलिए उन्होंने डांस किया। हालांकि इसके लिए उन्होंने कोई तैयारी नहीं की थी और ना ही उनका यह विचार था कि वह उसी गाने पर डांस करेंगी। जैसे ही गाना शुरू हुआ वैसे ही वह डांस करने लगीं। आयशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

 

यहाँ देखे रोमांटिक और मजेदार वीडियो 
First published on: Nov 27, 2022 05:35 PM