Haryanvi Video: सपना ने ‘कॉलेज की लड़कियों’ पर किया मस्त डांस, देखें
Haryanvi Video: सपना चौधरी (Sapna Choudhary) हरियाणा की मशूहर डांसर हैं। उनका डांस देखने के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ती हैं। सपना का नया हो या फिर पुराना वीडियो। हर वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छा जाता है और इस बार भी ऐसा ही हुआ। सपना का एक डांस वीडियो इंटरनेट पर छा रहा है जिसे फैंस बार-बार देख रहे हैं। इस वीडियो से नजरें हटाना बेहद मुश्किल हैं।
इस वीडियो को सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया जिसमें उनका अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि, सपना बॉलीवुड के गाने 'कॉलेज की लड़कियों' (College Ki Ladkiyon) पर जमकर डांस कर रही हैं। लुक की बात करें तो वो इसमें व्हाइट लुक में नजर आ रही हैं जिसमें वो काफी अच्छी लग रही हैं।
सपना के वीडियो पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए उन्हें 'सो ब्यूटीफुल' कहा। तो एक यूजर ने कहा कि, 'नाइस'। वहीं कई यूजर्स ने दिल वाला इमोजी बनाया। ऐसे हजारों फैंस है जो उनके वीडियो पर लगातर कमेंट कर रहे हैं। वहीं इस वीडियो को अब तक 2 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और ये आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा हैं।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.