Wednesday, 24 April, 2024

---विज्ञापन---

Haryanvi video: सपना चौधरी ने स्टेज पर किया बवाल डांस, वीडियो देख लोगों का मचल उठा मन

Haryanvi video: अपने डांस से सभी को घायल करने वाली सपना चौधरी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। आज सपना एक डांसर से बॉलीवुड एक्ट्रेस तक का सफर तय कर चुकी हैं। इस मुकाम तक पहुंचे के लिए सपना ने खूब मेहनत की है। इन दिनों सपना के डांस वीडियो लगातार सुर्खियों में हैं। […]

Edited By : Ojaswi Tripathi | Updated: Nov 16, 2022 14:49
Share :
सपना चौधरी हर वीडियो में अपनी अदाओं से लोगों को दीवाना बना देती हैं।

Haryanvi video: अपने डांस से सभी को घायल करने वाली सपना चौधरी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। आज सपना एक डांसर से बॉलीवुड एक्ट्रेस तक का सफर तय कर चुकी हैं। इस मुकाम तक पहुंचे के लिए सपना ने खूब मेहनत की है। इन दिनों सपना के डांस वीडियो लगातार सुर्खियों में हैं। इसी के साथ उनका एक और वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा जो लोगों के रातों की नींद उड़ा रहा है।

सपना चौधरी ने अदाओं से लोगों को किया घायल

सपना चौधरी हर वीडियो में अपनी अदाओं से लोगों को दीवाना बना देती हैं। सपना का डांस देखने के लिए हमेशा लाखों लोगों की भीड़ उमड़ती है। सपना के इस डांस वीडियो में वो ‘यार तेरा चेतक पे चले’ (Yarr tera chetak pe chale) गाने पर जबरदस्त ठुमके लगाती देखी जा रही हैं। वीडियो में दिख रहा है कि सपना चौधरी ने नीले रंग का सूट पहन रखा है और वो हमेशा की तरह इस सूट में भी बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

एक्ट्रेस की ये वीडियो लोगों को आई पसंद

लोगों को सपना का ये वीडियो बेहद पसंद आ रहा है। वीडियो को देख काफी लोगों को होश भी उड़ गए हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो को यूट्यूब पर trimurti नाम के चैनल पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो को अभी तक 9.4 मीलियन व्यूज मिल चुके हैं। साथ ही यूजर्स इस पर कमेंट कर सपना चौधरी के ठुमकों की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

First published on: Nov 16, 2022 02:49 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.