Haryanvi Video: आर.सी उपाध्याय ने अपने डांस से लोगों को किया घायल, वीडियो ने बढ़ाई गर्मी
आर.सी उपाध्याय का एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो धमाकेदार डांस करती हुई नजर आ रही हैं।
Haryanvi Video: आर.सी उपाध्याय (RC Upadhyay) आए दिन अपने डांस मूव्स के चलते लोगों के दिलों पर राज करती दिखाई देती हैं। आर.सी उपाध्याय जब भी स्टेज पर आती हैं, तब-तब वो अपनी कातिल अदाओं और अपने डांस से लोगों को दीवाना बना देती हैं। इस बीच अब आर.सी उपाध्याय का एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो धमाकेदार डांस करती हुई नजर आ रही हैं।
वीडियो ने बढ़ाई गर्मी
वीडियो में आप देख सकते है कि, आर.सी उपाध्याय जिस गाने पर डांस कर रही हैं उस गाने का नाम ‘अंगूर’ (Angoor) है। इसमें वो सूट पहनकर धमाकेदार डांस कर रही हैं जिसपर लोग जमकर पैसे उड़ा रहे हैं और उनका अंदाज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। साथ ही डांसर इतने गजब के मूव्स कर रही हैं जिसे देख हर कोई पानी-पानी हो रहा है।
आर सी उपाध्याय के वीडियो को लोगों ने किया पसंद
आर सी उपाध्याय का ये वीडियो अब यूट्यूब पर खूब ट्रेंड कर रहा है। फैंस को उनका अंदाज भी खूब पसंद आ रहा है। आर.सी. उपाध्याय को Aarshi upadhayay official ने अपने यूट्यूब पेज पर शेयर किया है जिसपर लोग उनके डांस को देख रहे हैं। आर सी उपाध्याय की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है और यही वजह है कि उनके गाने आते ही हिट हो जाते हैं।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.