---विज्ञापन---

Haryanvi Dance Video: सुनिता बेबी ने भरी जवानी में मटकाई कमर, महफिल में उड़ाया गर्दा

Haryanvi Dance Video: हरियाणवी डांसर सुनीता बेबी (Sunita Baby) की पॉपुलैरिटी का अंदाजा उनके फैन फॉलोइंग से ही लगाया जा सकता है। डांसर की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहते हैं। सुनिता बेबी स्टेज पर आते ही धमाल मचा देती हैं और उनका डांस देख लोग अपने होश खो बैठते हैं। इतना ही […]

Edited By : Ojaswi Tripathi | Updated: Sep 10, 2022 18:57
Share :

Haryanvi Dance Video: हरियाणवी डांसर सुनीता बेबी (Sunita Baby) की पॉपुलैरिटी का अंदाजा उनके फैन फॉलोइंग से ही लगाया जा सकता है। डांसर की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहते हैं। सुनिता बेबी स्टेज पर आते ही धमाल मचा देती हैं और उनका डांस देख लोग अपने होश खो बैठते हैं। इतना ही नहीं सुनिता बेबी का डांस देखने के लिए लोग काफी दूर-दूर से आते हैं। वहीं फिर से डांसर का एक वीडियो लोगों के बीच आग की तरह फैल रहा है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

स्टेज पर सुनिता बेबी ने बरपाया कहर

सुनिता बेबी अपने इस वीडियो में लटके-झटकों से हर किसी के पसीने छुड़ा रही हैं। वीडियो में डांसर ने काले रंग का सूट पहना है जिसमें वो कहर बरपा दिखाई दे रही हैं। बता दें, सुनिता बेबी वीडियो में ‘टूटन ने होरा’ (Tutan Ne Hora) गाने पर जबरदस्त ठुमके लगाकर गर्दा उड़ाते नजर आ रही हैं। वहां मौजूद लोगों को सुनिता बेबी का ये डांस इतना पसंद आ रहा है कि वो अपने आप को डांस करते हुए रोक नहीं पा रहे हैं।

सुनिता बेबी के डांस के दीवाने हुए लोग

वीडियो में एक के बाद एक मूव्स कर सुनिता बेबी ने हर किसी को अपना दीवाना बना लिया है। वहीं डांसर अपनी हर वीडियो में ऐसे ही कमरतोड़ डांस करते देखी जाती हैं। इस वीडियो की बात करें तो Sapna TV अपने यूट्यूब चैनल पर इसे अपलोड किया है। अब तक सुनीता बेबी के वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और ये आंकड़ा लगातार बढ़ते जा रहा है। साथ ही ये अब सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर भी शेयर किया जा रहा है।

First published on: Sep 10, 2022 06:57 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.