Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

Haryanvi Dance Video: सपना चौधरी ने ‘सॉलिड बॉडी’ पर किया जबरदस्त डांस, बूढ़ों के भी छूटे पसीनें

Haryanvi Dance Video: हरियाणा की क्वीन सपना चौधरी (Sapna Choudhary Dance) अपने डांस और देसी अंदाज के चलते करोड़ों फैंस के दिलों पर आज राज करती हैं। आए दिन सपना का डांस वीडियो वायरल होता है और फैंस के दिलों पर अपनी जगह बनाता है। सपना के चाहने वाले हरियाणा, पंजाब, बिहार, यूपी तक फैले […]

Edited By : Ojaswi Tripathi | Updated: Sep 9, 2022 16:43
Share :

Haryanvi Dance Video: हरियाणा की क्वीन सपना चौधरी (Sapna Choudhary Dance) अपने डांस और देसी अंदाज के चलते करोड़ों फैंस के दिलों पर आज राज करती हैं। आए दिन सपना का डांस वीडियो वायरल होता है और फैंस के दिलों पर अपनी जगह बनाता है। सपना के चाहने वाले हरियाणा, पंजाब, बिहार, यूपी तक फैले हुए हैं। वहीं एक्ट्रेस का एक और वीडियो काफी तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है जो लोगों को बेहद पसंद आ रहा है।

आपको बता दें, वायरल हो रहा ये वीडियो सपना चौधरी का सबसे पहला स्टेज शो का वीडियो है। जिसमें वो ‘सॉलिड बॉडी’ (Solid Body) पर जमकर ठुमके लगाते नजर आ रही हैं। वीडियो में सपना ने नीले रंग का सूट पहना है और सिर पर से चुन्नी कैरी की है। सपना का ये डांस देख हर कोई बस उनका दीवाना हो गया है। वीडियो में एक्ट्रेस एक के बाद एक जबरदस्त मूव्स करती नजर आ रही है। साथ ही ऐसे एक्सप्रेशन दे रही हैं जो लोगों को घायल कर रहा है।

सपना चौधरी का ये वीडियो Ankir Agrahari Mark नाम के चैनल पर अपलोड किया गया है। अपलोड होने के साथ ही इस वीडियो को 10 हजार से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। साथ ही यूजर्स डांसर के कातिल अदाओं की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वीडियो में सपना के डांस को देख अपने निगाहें नहीं हटा पा रहा है।

First published on: Sep 09, 2022 04:43 PM