Haryanvi Video: इन दिनों तेजी से हरियाणी डांसर सोशल मीडिया पर छा रही हैं। खासकर अगर बात करें डांसर सुनीता बेबी (Sunita Baby) की तो वो भी इन दिनों लोगों के दिलों पर राज करती नजर आ रही हैं। इनके लटके-झटके फैंस को नाचने पर मजबूर कर देते हैं, वहीं सुनीता को सोशल मीडिया पर खूब प्यार भी मिलता है। सुनीता बेबी को स्टेज पर परफॉर्म करता देखना अब लोगों के लिए एक सपने की तरह हो गया है। लोग अब सुनीता को दूसरी हरियाणवी क्वीन भी मानने लगे हैं।
सुनीता बेबी का डांस हुआ वायरल
यही वजह है कि सुनीता बेबी (Sunita Baby Dance Video) के डांस वीडियो यूट्यूब पर आते ही वायरल हो जाते है। इस बीच सुनीता बेबी का एक और डांस वीडियो सोशल मीडिया पर गदर मचा रहा है जिसे लोग बार-बार देख रहे हैं। सुनीता बेबी इस वीडियो में हरियाणवी गानें पर डांस कर रही हैं, जिसमें वो हरे रंग का सूट पहनकर जबरदस्त डांस करती हुई नजर आ रही हैं।
लोगों को आया सुनीता बेबी का डांस पसंद
वहीं PB Ragni ने अपने यूट्यूब चैनल पर सुनीता बेबी के इस वीडियो को पब्लिश किया है। वीडियो की बात करें तो अब तक सुनीता बेबी के वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और ये आंकड़े लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। साथ ही ये अब सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर भी शेयर किया जा रहा है।