---विज्ञापन---

Gori Nagori Video: गोरी नागोरी ने फिर लचकाई कमरिया, डांस देख यूजर्स की बढ़ने लगी हार्ट-बीट

Gori Nagori Video: राजस्थान की मशहूर डांसर गोरी नागोरी (Gori Nagori) आए दिन अपनी परफॉर्मेंस से लोगों के दिलों को जीत लेती हैं। उनकी दिलकश अदाएं इतनी फेमस हो चुकी हैं कि उनके वीडियोज इंटरनेट पर आने के साथ ही वायरल हो जाते हैं। गोरी नागोरी सिर्फ हरियाणा ही नहीं बल्कि अब पूरे देश में […]

Edited By : Ojaswi Tripathi | Updated: Nov 7, 2022 17:09
Share :
गोरी नागोरी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जो तुरंत सुर्खियों का हिस्सा बन गया है।

Gori Nagori Video: राजस्थान की मशहूर डांसर गोरी नागोरी (Gori Nagori) आए दिन अपनी परफॉर्मेंस से लोगों के दिलों को जीत लेती हैं। उनकी दिलकश अदाएं इतनी फेमस हो चुकी हैं कि उनके वीडियोज इंटरनेट पर आने के साथ ही वायरल हो जाते हैं। गोरी नागोरी सिर्फ हरियाणा ही नहीं बल्कि अब पूरे देश में नाम कमा रही हैं। इसी बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से फैल रहा है। जो लोगों को काफी पसंद भी आ रहा है।

गोरी नागोरी ने लगाए जबरदस्त ठुमके

गोरी नागोरी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जो तुरंत सुर्खियों का हिस्सा बन गया है। वीडियो में एक्ट्रेस हरे रंग के लंहगा-चोली में नजर आ रही हैं। जिसमें वो कहर बरपाती देखी जा रही हैं। एक्ट्रेस अपने इस वीडियो में गाने की धुन पर जबरदस्त ठुमके लगा रही हैं। जो लोगों को मदहोश कर रहा है। साथ ही उनकी स्माइल पर हर कोई फिदा हो रहा है।

एक्ट्रेस के लटके-झटके देख हर कोई हुआ पानी-पानी

एक्ट्रेस के लटके-झटके देख हर कोई पानी-पानी हो रहा है। लोगों को उनका ये मदमस्त अंदाज इतना पसंद आ रहा है कि हर किसी की नजरें उनसे हट नहीं रही हैं। गोरी नागोरी ने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा- ‘Super proud of you Gori Nagori’। अभी तक एक्ट्रेस के इस वीडियो पर 16,691 लाइक्स आ चुके हैं और ये लगातार बढ़ाते जा रहे हैं। आपको बता दें, गोरी नागोरी हमेशा ही अपने कमरतोड़ डांस से लोगों को घायल करने में आगे रहती हैं।

First published on: Nov 07, 2022 05:09 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.