---विज्ञापन---

Gori Nagori Latest Video: देसी अवतार में दिखीं गोरी नागोरी, सादगी ने लूटा फैंस का दिल

Gori Nagori Latest Video: हरियाणा की मशहूर डांसर गोरी नागोरी (Gori Nagori) आए दिन अपनी परफॉर्मेंस से लोगों के दिलों को जीत लेती हैं। उनकी दिलकश अदाएं इतनी फेमस हो चुकी हैं कि उनके वीडियोज इंटरनेट पर आने के साथ ही वायरल हो जाते हैं। गोरी नागोरी सिर्फ हरियाणा ही नहीं बल्कि अब पूरे देश […]

Edited By : Ojaswi Tripathi | Updated: Sep 30, 2022 11:42
Share :
गोरी नागोरी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जो तुरंत सुर्खियों का हिस्सा बन गया है।

Gori Nagori Latest Video: हरियाणा की मशहूर डांसर गोरी नागोरी (Gori Nagori) आए दिन अपनी परफॉर्मेंस से लोगों के दिलों को जीत लेती हैं। उनकी दिलकश अदाएं इतनी फेमस हो चुकी हैं कि उनके वीडियोज इंटरनेट पर आने के साथ ही वायरल हो जाते हैं। गोरी नागोरी सिर्फ हरियाणा ही नहीं बल्कि अब पूरे देश में नाम कमा रही हैं। इसी बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से फैल रहा है। जो लोगों को काफी पसंद भी आ रहा है।

गोरी नागोरी ने लगाए जबरदस्त ठुमके

गोरी नागोरी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जो तुरंत सुर्खियों का हिस्सा बन गया है। वीडियो में एक्ट्रेस हरे कलर के सूट में नजर आ रही हैं। जिसमें वो कहर बरपाती देखी जा रही हैं। एक्ट्रेस अपने इस वीडियो में ‘रूह’ (Rooj) गाने पर जबरदस्त एक्सप्रेशन दिखा रही हैं। गोरी नागोरी की अदाएं इतनी दिलचस्प है कि फैंस की निगाहें उन पर से नहीं हट रही है। इतना ही नहीं वो बार-बार अपने वीडियो से लोगों के दिलों का तापमान बढ़ाने में कामयाब रहती हैं।

एक्ट्रेस की मुस्कान ने लोगों के छुड़ाए पसीने

वीडियो में एक्ट्रेस की मुस्कान देख हर कोई पानी-पानी हो रहा है। लोगों को उनका ये मदमस्त अंदाज इतना पसंद आ रहा है कि हर किसी की नजरें उनसे हट नहीं रही हैं। गोरी नागोरी ने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा- #Rooh। अभी तक एक्ट्रेस के इस वीडियो पर 12,56 लाइक्स आ चुके हैं और ये लगातार बढ़ाते जा रहे हैं। आपको बता दें, गोरी नागोरी हमेशा ही अपने कमरतोड़ डांस से लोगों को घायल करने में आगे रहती हैं।

First published on: Sep 30, 2022 11:42 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.