Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

Gori Nagori Dance: बिग बॉस के घर में गोरी नागोरी का धमाकेदार डांस, देखें वीडियो

Gori Nagori Dance: बिग बॉस-16 (Bigg Boss-16) के गेम का आगाज हो गया है। जिसमें राजस्थान की डांसर गोरी नागोरी (Gori Nagori) की भी घर में एंट्री हो चुकी है। वहीं सलमान खान ने भी उनका बिग बॉस-16 (Bigg Boss-16) जोरदार स्वागत किया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। […]

Edited By : Ojaswi Tripathi | Updated: Oct 6, 2022 21:55
Share :
वायरल हो रहा ये वीडियो गोरी नागोरी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है।

Gori Nagori Dance: बिग बॉस-16 (Bigg Boss-16) के गेम का आगाज हो गया है। जिसमें राजस्थान की डांसर गोरी नागोरी (Gori Nagori) की भी घर में एंट्री हो चुकी है। वहीं सलमान खान ने भी उनका बिग बॉस-16 (Bigg Boss-16) जोरदार स्वागत किया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसी के साथ घर के अंदर से गोरी नागोरी का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है और फैंस को भी काफी ज्यादा पसंद आ रहा है।

यहाँ पढ़िए Bigg Boss 16: अब्दु रोजिक का मजाक उड़ाना अर्चना गौतम को पड़ा महंगा, फैंस ने की शो से बाहर करने की मांग!

गोरी नागोरी ने शेयर किया वीडियो

वायरल हो रहा ये वीडियो गोरी नागोरी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि गोरी नागोरी सुबह के समय सभी घर वालों के साथ डांस करते नजर आ रही हैं। जिसमें वो फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस का गाना ‘गेट ऑन द डांस फ्लोर’ (Get on the dance floor) पर जबरदस्त ठुमके लगा रही हैं। वहीं, गोरी नागोरी के साथ घर के बाकी सदस्य भी जमकर ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं।

यहाँ पढ़िए Uorfi Javed Bridal Look: उर्फी जावेद ने लहंगे में गिराईं हुस्न की बिजलियां, यूजर बोला- ‘ये चमत्कार… 

फैंस ने की गोरी नागोरी की तारीफ

गोरी नागोरी का ये वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा गया है कि- ‘yeh last wakeup song par Gori ke saath aap bhi ho jaaiye last time energized’। ये वीडियो डांसर के फैंस को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। अभी तक इस वीडियो पर 5,586 लाइक्स आ चुके हैं। साथ ही यूजर्स वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं और गोरी नागोरी के तारीफों के पुल बांध रहे हैं।

यहाँ पढ़िए  टेलीविज़न से जुड़ी ख़बरें

First published on: Oct 04, 2022 03:24 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.