Emraan Hashmi's 16-Year-Old Son: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. इस बार वो अपनी दमदार एक्टिंग और डैशिंग पर्सनालिटी को लेकर नहीं बल्कि अपने 16 साल के बेटे अयान की वजह से चर्चा में हैं. दरअसल इमरान के जन्मदिन के मौके पर कुछ ऐसा हुआ जिसने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया. यह बात तो आप सब जानते ही हैं कि इमरान के फैंस उनसे कितना प्यार करते हैं और इस बार यह उनके बर्थडे पर दिख भी गया. इस दौरान जो सबसे खास पल रहा वो था उनके बेटे आयान का सामने आना.

बता दें कि अपने पापा की जगह हंसते खिलखिलाते हुए 16 साल के अयान घर से बाहर आए और फैंस से मुलाकात की. इतना ही नहीं, उन्होंने अपने पापा को वीडियो कॉल किया और फैंस की उनसे सीधी बात भी करवाई. इस दौरान अयान फोन हाथ में लिए मुस्कुराते नजर आए. वहीं वीडियो कॉल पर फैंस ने इमरान को जन्मदिन की बधाई दी और इमरान ने भी फैंस को थैंक यू कहा. अधिक जानकारी के लिए E24 का ये वीडियो देखें…

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---