Divya Agarwal Husband on Divorce Rumors: टीवी की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल इन दिनों टीवी के सबसे बड़े रिएलिटी शो 'द 50' में दहाड़ती नजर आ रही है. इसके साथ ही वो पिछले काफी समय से अपनी शादी में दरार आने की खबरों के चलते सुर्खियों में बनी हुई हैं. सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें हैं कि शादी के 2 साल बाद ही दिव्या अग्रवाल का रिश्ता टूटने वाला है. कहा तो ये भी जा रहा है कि दिव्या कुछ महीनों से अपने पति से दूर रह रही हैं. इस बीच अपनी शादी और प्यार के रिश्ते का सरेआम मजाक बनता देख दिव्या अग्रवाल के पति अपूर्व पडगावकर ने चुप्पी तोड़ दी है.
'द 50' शो की कंटेस्टेंट भव्या के आरोपों पर दिव्या के पति अपूर्व ने जवाब देते हुए एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट की है. अपूर्व ने वैलेंटाइन के खास मौके पर अपनी लेडी लव दिव्या के लिए एक रोमांटिक पोस्ट शेयर कर भव्या के सभी दावों को गलत साबित कर दिया. साथ ही साथ तलाक की बातें बनाने वालों का भी मुंह बंद करा दिया है. अधिक जानकारी के लिए E24 की ये वीडियो देखें…
---विज्ञापन---
---विज्ञापन---