Thursday, 25 April, 2024

---विज्ञापन---

Arjun-Malaika Spot: लेडी लव को प्रोटेक्ट करते दिखे अर्जुन कपूर, ट्यूनिंग ने फिर जीता फैंस का दिल

Arjun Kapoor-Malaika Arora Spot: बी टाउन के चर्चित कपल अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। इस रोमांटिक कपल को आए दिन साथ में देखा जाता है। इस जोड़ी के प्यार को देख फैंस की धड़कनें तेज हो जाती है। वहीं, एक बार फिर ये दोनों कपल एक साथ नजर […]

Edited By : Sumit Kumar | Updated: Nov 13, 2022 10:29
Share :
Arjun Kapoor, Malaika Arora

Arjun Kapoor-Malaika Arora Spot: बी टाउन के चर्चित कपल अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। इस रोमांटिक कपल को आए दिन साथ में देखा जाता है। इस जोड़ी के प्यार को देख फैंस की धड़कनें तेज हो जाती है। वहीं, एक बार फिर ये दोनों कपल एक साथ नजर आए। इस दौरान अर्जुन कपूर अपनी लेडी लव को प्रोटेक्ट करते नजर आए। अर्जुन और मलाइका के बॉन्ड को देख फैंस दोनों की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

एक साथ नजर आए मलाइका और अर्जुन

अर्जुन कपूर (Arjun kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) बीती रात डिनर डेट पर निकले। रेस्टोरेंट के बाहर मलाइका और अर्जुन को एक साथ देखकर पैपराजी ने उन्हें अपने कैमरों में कैद कर लिया। ब्लैक आउटफिट में दोनों ट्विनिंग कर रहे थे। मलाइका ने ब्लैक कलर के डीप नेक टॉप संग ब्लैक ओवरसाइज्ड ब्लेजर और लेदर पैंट को टीम अप किया। न्यूड ग्लोइंग मेकअप और ओपन हेयर में मलाइका का स्वैग और स्टाइलिश लुक देखने काबिल था। वहीं, दूसरी ओर अर्जुन कपूर भी ऑल ब्लैक लुक में हैंडसम दिखे।

वीडियो वायरल

मलाइका और अर्जुन की डिनर आउटिंग  से कपल के फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। अर्जुन मलाइका को रेस्टोरेंट के बाहर जिस तरह प्रोटेक्ट कर रहे हैं, वो देखने लायक है। फैंस अर्जुन और मलाइका की सिजलिंग केमिस्ट्री पर अपना दिल हार रहे हैं।

मलाइका के पोस्ट पर मचा बवाल

हाल ही में मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने एक पोस्ट शेयर किया था, जो सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। इस पोस्ट के कैप्शन में मलाइका ने लिखा था ‘हां’। इसके बाद क्या था यह पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गया और फैंस ये अंदेशा लगाने लगाने लगे कि मलाइका अर्जुन कपूर के साथ शादी करने जा रही हैं। लेकिन फिर बाद में पता चला कि मलाइका की हां कहने वाली पोस्ट शादी के लिए नहीं, बल्कि एक प्रमोशनल पोस्ट थी।

फैंस हुए निराश

मलाइका की पोस्ट का सच सामने आने के बाद फैंस को थोड़ी निराशा हुई थी, क्योंकि फैंस इस कपल को शादी के बंधन में बंधते देखना चाहते हैं। अब मलाइका और अर्जुन कब शादी करके अपनी नई जिंदगी का आगाज करेंगे ये तो नहीं पता, लेकिन दोनों का प्यार भरा रिश्ता फैंस के दिलों को जीत लेता है।

ओटीटी डेब्यू करने वाली हैं मलाइका

दरअसल मलाइका अरोड़ा जल्द ही ओटीटी पर कदम रखने वाली हैं। मलाइका अरोड़ा अपना शो ‘मूविंग इन विद मलाइका शो’ लेकर आ रही हैं जो कि डिज्नी+हॉटस्टार पर आएगा जो 5 दिसंबर से शुरू होगा। मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नया पोस्ट शेयर करते हुए फैंस को अपने शो के बारे में अहम जानकारी दी है।

First published on: Nov 13, 2022 10:24 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.