Ananya Panday: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे अपनी फिल्मों और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है. लेकिन इस बार एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोर रही हैं. अनन्या पांडे जब भी किसी के साथ रिलेशनशिप में आती हैं, सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाती हैं. इन दिनों उनका नाम एक मॉडल के साथ जोड़ा जा रहा है. लेकिन उन्होंने कभी अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात नहीं की. लेकिन अब सोशल मीडिया पर लोग बातें कर रहे हैं कि लगता है अनन्या ने अपना रिलेशनशिप कंफर्म कर दिया है।
दरअसल, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर वैलेंटाइन डे पर एक ऐसा पोस्ट किया है जिससे उनके रिलेशनशिप की चर्चा जोरों से होने लगी है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर वैलेंटाइन डे के दिन एक स्टोरी शेयर की है जिसमें उन्होंने मॉडल वॉकर ब्लैंको की फोटो शेयर की है और साथ ही उन्हें बर्थडे विश भी किया है. अधिक जानकारी के लिए E24 की ये वीडियो देखें…
---विज्ञापन---
---विज्ञापन---