Wednesday, 24 April, 2024

---विज्ञापन---

Akshara Singh video: अक्षरा सिंह ने लगाए माता रानी के जयकारे, बोलीं- ‘मईंया तेरी ज्योती जले’

Akshara Singh video: भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार अक्षरा सिंह आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस के जलवे इतने कातिलाना होते हैं कि एक बार में ही लोग उन पर फिदा हो जाते हैं। अक्षरा के चाहने वाले उनकी एक झलक पाने के लिए बेकरार बैठे रहते हैं। वहीं, एक्ट्रेस अपने सोशल मीडिया पर […]

Edited By : Ojaswi Tripathi | Updated: Oct 6, 2022 16:43
Share :
अक्षरा सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो काफी ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही हैं।

Akshara Singh video: भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार अक्षरा सिंह आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस के जलवे इतने कातिलाना होते हैं कि एक बार में ही लोग उन पर फिदा हो जाते हैं। अक्षरा के चाहने वाले उनकी एक झलक पाने के लिए बेकरार बैठे रहते हैं। वहीं, एक्ट्रेस अपने सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और पोस्ट शेयर कर इंटरनेट का तापमान बढ़ाती नजर आती हैं।

ये भी देखें 

अक्षरा सिंह ने वीडियो में बिखेरा जलवा

अक्षरा सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो काफी ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही हैं। वीडियो में एक्ट्रेस ऑरेंज कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं। जिसमें वो कहर बरपा रही हैं और इसके साथ अक्षरा ने आउटफिट की मैचिंग ज्वैलरी भी कैरी की है। अक्षरा का ये वीडियो अपलोड होने के साथ ही सुर्खियों का हिस्सा बन गया है। वीडियो में एक्ट्रेस ‘बड़ी शुक्रवार है’ (Badi Sukavaar Hai) गाने पर जबरदस्त जलवा बिखेर रही हैं।

एक्ट्रेस के एक्सप्रेशन देख लोगों के छूटे पसीने

एक्ट्रेस अपने इस वीडियो में ऐसे जोरदार एक्सप्रेशन दे रही हैं जिसे देख लोगों के पसीने छूट रहे हैं। अक्षरा ने इस वीडियो को शेयर कर कैप्शन में लिखा- ‘Aandhi toofano me maiya teri Jyoti jale hai’। फैंस को ये वीडियो इतनी पसंद आ रही है कि वो लगातार इसपर लाइक कर रहे हैं अभी तक इस वीडियो पर 27,166 लाइक्स आ चुके हैं। वहीं यूजर्स वीडियो पर कमेंट कर एक्ट्रेस की तारीफों के पुल बांध रहे हैं।

यहाँ पढ़िए  भोजपुरी से  जुड़ी​​​​  ख़बरें

First published on: Oct 04, 2022 02:14 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.