---विज्ञापन---

Malaika Arora Look: मलाइका अरोड़ा के इन लुक्स से नहीं हटेगी नजर, आप भी जरूर करें ट्राई

Malaika Arora Look: मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस हैं, जिनके चर्चे दूर-दूर तक है। मलाइका अरोड़ा अपने स्टाइलिश और अपने लुक को लेकर हेडलाइन्स में बनी रहती हैं। वहीं एक्ट्रेस के लुक को फैंस फॉलो भी करते हैं। वहीं आज हम आपको कुछ फोटोज के बारे में बताएंगे जिसे आप इवेंट या […]

Malaika Arora Look
Malaika Arora Look

Malaika Arora Look: मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस हैं, जिनके चर्चे दूर-दूर तक है। मलाइका अरोड़ा अपने स्टाइलिश और अपने लुक को लेकर हेडलाइन्स में बनी रहती हैं। वहीं एक्ट्रेस के लुक को फैंस फॉलो भी करते हैं। वहीं आज हम आपको कुछ फोटोज के बारे में बताएंगे जिसे आप इवेंट या फिर किसी भी पार्टी में पहन सकते हैं और पार्टी की पूरी लाइमलाइट चुरा सकते हैं। चलिए देखिए एक्ट्रेस की शानदार तस्वीरें।

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के इस लुक को आप नाइट पार्टी में पहन सकती हैं। अगर आपकी पार्टी कोट थीम पर रखी गई हैं तो आप मलाइका अरोड़ा जैसे लुक को कैरी कर सकती हैं। देख सकते हैं कि एक्ट्रेस ने कोट के साथ ब्लैक टाइट्स बूट्स पहने हैं और उनका अंदाज काफी ग्लैमरस लग रहा है।

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का ये लुक बेहद कैजुअल है। इस लुक में आप देख सकते हैं कि उन्होंने व्हाइट टॉप पहना है साथ ही एक्ट्रेस ने ब्लैक पैंट पहनी हैं और पैंट के साथ मैचिंग शूज पहने हैं। एक्ट्रेस का ये टॉप काफी स्टाइलिश है जिसे आप नॉर्मल पार्टी में भी पहन कर जा सकते हैं।

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) साड़ी में कहर बरपा रही हैं। आप देख सकते हैं कि एक्ट्रेस ब्लैक नेट साड़ी में दिख रही हैं और उनका ब्लाउज फुल स्लीवज का है जो नेट का है। मलाइका अरोड़ा की साड़ी का ब्लाउज दिखने में शानदार है। ऐसे ब्लाउज को आप भी डिजाइन करवा कर पहन सकती हैं।

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की ये पर्पल ड्रेस सिंपल और सुंदर है। इस वन-पीस को आप किसी भी पार्टी में पहन सकती हैं। ये ड्रेस काफी कंपर्टेबल है जिसे कैरी करने में ज्यादा समय भी नहीं लगेगा। इस ड्रेस के साथ अगर आप हाई हील्स पहनते हैं तो आप काफी ग्लैमरस लगेंगी। इस लुक को आप अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें।

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की ये ड्रेस शादी में पहनने के लिए एक दम परफेक्ट हैं। आप देख सकते हैं कि एक्ट्रेस ने व्हाइट कढ़ाई वाला लहंगा पहना है जिसमें वो कहर बरपाती हुई नजर आ रही हैं। इसके साथ एक्ट्रेस ने हैवी जूलरी पहनी हैं और इस लुक को आप किसी की भी शादी में ट्राई कर सकती हैं।

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का एनिमल प्रिंट ड्रेस (Animal Print Dress) में कातिल लग रही हैं। थीम बेस्ड पार्टी में आप ऐसी ड्रेस को पहन सकते हैं। ये लुक काफी चर्चाओं में रहता है और इसे एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए।

First published on: Dec 22, 2022 12:43 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.