---विज्ञापन---

प्रियंका चोपड़ा के रेस्टोरेंट ‘सोना’ में खाना पहुंचे विशाल भारद्वाज, कही ये बात

मुंबई। फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज हाल ही में न्यूयॉर्क स्थित प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के रेस्टोरेंट सोना पहुंचे। फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज (Vishal Bharadwaj) ने राज खोला है कि ‘देसी गर्ल’ के रेस्टोरेंट में कैसा खाना मिलता है। उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटो भी शेयर की है, जिस पर ऐक्ट्रेस ने भी रिएक्ट किया है। विशाल ने […]

मुंबई। फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज हाल ही में न्यूयॉर्क स्थित प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के रेस्टोरेंट सोना पहुंचे। फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज (Vishal Bharadwaj) ने राज खोला है कि ‘देसी गर्ल’ के रेस्टोरेंट में कैसा खाना मिलता है। उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटो भी शेयर की है, जिस पर ऐक्ट्रेस ने भी रिएक्ट किया है। विशाल ने प्रियंका स्टारर फिल्म ‘कमीने’ और ‘7 खून माफ’ का डायरेक्शन किया था।

न्यूयॉर्क में सबसे स्वादिष्ट देसी खाना

डायरेक्टर ने सोना विजिट की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, “दोस्तों के साथ यह एक बहुत अच्छी रात थी और न्यूयॉर्क में सबसे स्वादिष्ट देसी खाना।” फोटो में विशाल स्माइल करते हुए दिख रहे हैं। एक्ट्रेस ने पिछले साल 2021 में अपने इस रेस्टोरेंट की शुरुआत की थी। प्रियंका ने उनकी पोस्ट पर जवाब देते हुए लिखा, “मुझे बहुत खुशी हुई कि आपको खाना पसंद आया। यू आर वेलकम।”

 

और पढ़िएप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनास संग इस अंदाज में सेलिब्रेट किया ईस्टर, देखिए तस्वीरें

 

इस दौरान फैंस ने दोनों को साथ में काम करते हुए देखने की इच्छा जताई। एक फैन ने लिखा, “अगली कमीने और 7 खून माफ कब आ रही है।” वहीं दूसरे फैन ने कमेंट किया, “हम आपको स्क्रीन पर मिस करते हैं, प्लीज और फिल्में करिए।” प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस हाल ही में पेरेंट्स बने हैं। जनवरी में कपल ने सरोगेसी के जरिए एक बेबी गर्ल का वेलकम किया। 22 जनवरी को दोनों अपने सोशल मीडिया पर पेरेंट्स बनने की अनाउंसमेंट करते हुए लिखा था, “एक बेबी सरोगेसी से।”

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका अगली फिल्म जिम स्ट्रॉस के डायरेक्शन में बनी रोम-कॉम ‘टेक्स्ट फॉर यू’ में दिखाई देंगी। वो अपने हसबैंड निक के साथ मिलकर एक सीरीज को भी को-प्रोड्यूस करेंगी इसके अलावा उनके पास कई फिल्में हैं। बॉलिवुड की बात करें तो वो ‘जी ले जरा’ में नजर आएंगी, जिसमें कटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी हैं। इसके अलावा उनके पास Citadel और Ending Things भी है।

 

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

 

 

Click Here – News 24 APP अभी download करें

First published on: Apr 19, 2022 03:08 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.