Actress Shriya Saran Look: श्रेया सरन साउथ की फेमस एक्टर्स में से एक हैं। श्रेया का न सिर्फ साउथ में बल्कि बॉलीवुड फिल्मों में भी खूब सिक्का चलता है। एक्ट्रेस फिल्मों में तो धूम मचाती ही रहती हैं। इसके अलावा वो सोशल मीडिया पर भी खासी एक्टिव रहती हैं।
बॉलीवुड की अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘दृश्यम’ में उनकी और अजय की जोड़ी को खूब पसंद किया गया और उनके अभिनय को भी खूब सराहा गया। आए दिन श्रेया अपने इंस्टाग्राम पर कई साड़ी फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। जो आते ही धमाल मचा देती हैं।
हाल ही में एक्ट्रेस ने व्हाइट लुक में कुछ फोटो शेयर की हैं। जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही हैं। आइए देखें उनकी ये खास तस्वीरें।
श्रेया सरन व्हाइट साड़ी लुक
हाल ही में श्रेया सरन ने एक फोटोशूट करवाया है। जिसमें उन्होंने व्हाइट कलर की साड़ी पहनी हुई है। इस लुक में वो बेहद ही हसीं लग रही हैं। एक्ट्रेस ने साड़ी के साथ हाई हिल्स पहने हुए हैं। उनका किलर लुक फैंस को बेहद लुभा रहा है। सभी ने उनके इस फोटो को बहुत पसंद किया है।
श्रेया सरन ने व्हाइट साड़ी के साथ डिजाइनर बैकलैस ब्लाउज पहना हुआ है। जो उनके लुक को कातिलाना बना रहा है। कान में पहने हुए एयरिंग्स भी उनकी ड्रेस का पूरा-पूरा साथ दे रहे हैं।
अगर आपमें से कोई डिजाइनर ब्लाउज लेना चाहता है तो उसके इस ब्लाउज के डिजाइन से टिप्स ले सकता है। डीपनैक ब्लाउज से एक्ट्रेस ने ऐसा बोल्डनेस का तड़का मारा है कि फैंस की आंखें झपकने का नाम नहीं ले रही हैं।
साड़ी में बहुत ही सुंदर लग रही श्रेया ने माथे पर बड़ी सी बिंदी लगाकर भारतीय नारी वाले लुक को कैरी किया हुआ है। जो उनपर बेहद जच रहा है। उनके ये लुक बहुत ही गॉर्जियस लग रहा है। उनके इंडियन लुक लो फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं।
अभी पढ़ें –Mira Rajput Gorgeous Look: इस हसीना का लुक है जहर, हर अदा पर दिल हार बैठे फैन
एक्ट्रेस की हर एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो जाती है। उनका एथनिक लुक फैंस को काफी पसंद रहा है। श्रेया की हर अदा फैंस का दिल जोरों से धड़का रही है।
व्हाइट कलर की साड़ी के साथ श्रेया ने खुले बालों के का साथ देते हुए सटल मेकअप किया हुआ हैं। साथ में मिनिमल जूलरी कैरी कर अपने लुक को कंप्लीट किया है। उनका स्टनिंग लुक फैंस की नींद चुराने में कामयाब हो रहा है।
अभी पढ़ें – Fashion Tips से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें