Thursday, 25 April, 2024

---विज्ञापन---

तेलुगू एक्टर ने पत्नी के गहने चुराए, पुलिस ने किया गिरफ्तार !

  तेलुगु एक्टर सम्राट रेड्डी पर चोरी का आरोप लगा है। ये आरोप उनपर किसी और ने नहीं बल्कि पत्नी ने लगाया है। सम्राट को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनकी पत्नी हर्षिता रेड्डी ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि सम्राट ने उनके घर में जबरन घुसकर चोरी की है।  बताया जा रहा है कि किसी बात के चलते सम्राट […]

 

तेलुगु एक्टर सम्राट रेड्डी पर चोरी का आरोप लगा है। ये आरोप उनपर किसी और ने नहीं बल्कि पत्नी ने लगाया है। सम्राट को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनकी पत्नी हर्षिता रेड्डी ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि सम्राट ने उनके घर में जबरन घुसकर चोरी की है।  बताया जा रहा है कि किसी बात के चलते सम्राट और हर्षिता के रिश्तों में आई दरार के कारण ये दोनों एक दूसरे से अलग रहते हैं। 

हर्षिता ने  पुलिस स्टेशन में सम्राट के खिलाफ 25 जनवरी को शिकायत दर्ज कराई थी। वाइफ ने आरोप लगाया था कि सम्राट ने उनके घर की कई चीजें चुरा ली हैं, जिसमें घर के सामान समेत गहने भी मौजूद हैं।  इसके अलावा सम्राट पर घर के सीसीटीवी समेत कई जरूरी वस्तुओं के तोड़फोड़ का भी आरोप है। हाल ही में हर्षिता अपनी मां के घर गई थी तब उनके घर में चोरी हुई थी। इसी के साथ पुलिस ने बताया कि हर्षिता को सम्राट उन्हें दहेज के लिए परेशान करते आए हैं। उनकी शादी नवंबर, 2015 में हुई थी लेकिन शादी के कुछ ही दिनों बाद सम्राट उन्हें परेशान करने लगे। सम्राट पर वाइफ ने  उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से टार्चर करने का भी आरोप लगाया है। 

First published on: Jan 31, 2018 09:48 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.