Thursday, 25 April, 2024

---विज्ञापन---

OMG! सिर्फ एडल्ट ही देख सकेंगे प्रियंका चोपडा की ये फिल्म

मुंबई (26 मई): सभी को पता है कि बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों भारत से ज्यादा विदेशों में दिखाई देती है। वह फिल्म ‘बेवॉच’ से हॉलीवुड में डेब्यू भी करने जा रही हैं। लेकिन प्रियंका की इस फिल्म को भारत में सिर्फ एडल्ट ही देख सकेंगे। प्रियंका की इस फिल्म को CBFC (सेंट्रल बोर्ड ऑफ […]

मुंबई (26 मई): सभी को पता है कि बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों भारत से ज्यादा विदेशों में दिखाई देती है। वह फिल्म ‘बेवॉच’ से हॉलीवुड में डेब्यू भी करने जा रही हैं। लेकिन प्रियंका की इस फिल्म को भारत में सिर्फ एडल्ट ही देख सकेंगे। प्रियंका की इस फिल्म को CBFC (सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन) का सर्टिफिकेट मिल गया है। सेंसर बोर्ड ने फिल्म से पांच सीन्स, एक विजुअल और 4 वर्बल सीन्स कट करने के बाद इसे ‘ए’ सर्टिफिकेट दे दिया है। 2 जून को इंडिया में रिलीज हो रही इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के अलावा ड्वेन जॉनसन और जैक एफ्रॉन लीड रोल में है। 90 के दशक के एक टीवी शो पर बेस्ड फिल्म है ‘बेवॉच’। इंडिया में रिलीज होने से पहले ये फिल्म सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के पास गई। जहां से फिल्म को ‘ए’ सर्टिफिकेट मिल गया। CBFC चीफ पहलाज निहलानी ने फिल्म से बिकिनी सीन्स न काटते हुए ‘ए’ सर्टिफेकिट देने पर तर्क दिया कि इन सीन्स को काटना बोर्ड ने जरूरी नहीं समझा।

First published on: May 26, 2017 11:42 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.