---विज्ञापन---

रणबीर कपूर के बाद अब रणवीर सिंह के साथ रोमांस करेंगी ‘नागिन’ करिश्मा, देखिए तस्वीरें

टीवी की नागिन करिश्मा तन्ना इन दिनों हर तरफ छाई हुई हैं। जी हां, करिश्मा तन्ना हर तरफ तारीफें बटोर रही हैं। इन दिनों करिश्मा स्टार प्लस के हॉरर शो कयामत की रात में नजर आ रही हैं। इसके अलावा वो हाल ही में रणबीर कपूर के साथ फिल्म संजू में नजर आई  थी।  अब […]

टीवी की नागिन करिश्मा तन्ना इन दिनों हर तरफ छाई हुई हैं। जी हां, करिश्मा तन्ना हर तरफ तारीफें बटोर रही हैं। इन दिनों करिश्मा स्टार प्लस के हॉरर शो कयामत की रात में नजर आ रही हैं। इसके अलावा वो हाल ही में रणबीर कपूर के साथ फिल्म संजू में नजर आई 

थी। 

अब खबर आ रही है कि नागिन करिश्मा तन्ना रणबीर कपूर के बाद अब रणवीर सिंह से रोमांस करेंगी। रणवीर सिह के साथ करिश्मा तन्ना ने हाल ही में एक ऐड शूट किया है। 

इस ऐड शूट में करिश्मा और रणवीर साथ में नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस ऐड शूट की तस्वीरें भी सामने आई हैं। इसके अलावा रणवीर ने भी एक रोबोटिक लुक वाली पिक्चर शेयर की थी। इसमें रणवीर रोबोट बने नजर आ रहे थे। 

ऱणवीर का ये अवतार वाकई गजब था। करिश्मा इन दिनों सातवें आसमान पर है। पहले तो वो संजू में छा गई। अब वो रणवीर के साथ रोमांस कर रही हैं। करिश्मा तन्ना बीते दिनों ही एकता कपूर के साथ नागिन 3 में भी नजर आई थी।

First published on: Jul 17, 2018 05:57 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.